Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मोटी कहकर शर्मिंदा करता था पति, तलाक की अर्जी लेकर कोर्ट पहुंची महिला

नई दिल्ली। गाजियाबाद की एक अदालत में 27 साल की एक महिला ने अपने पति से तलाक लेने के लिए अर्जी दी है। महिला अपने पति द्वारा लगातार मोटापे को लेकर शर्मिंदा किए जान से परेशान थी। महिला का आरोप है कि उसका पति उसके मोटापे को लेकर हमेशा उसपर तंज करता रहता था और मानसिक रूप से उसे प्रताड़ित करता था। महिला की दलील को एडीशनल चीफ जूडीशियल मजिस्ट्रेट द्वारा स्वीकार कर लिया गया है और दोनों पक्षों के बयानों को रिकॉर्ड किया जाएगा।

woman files divorce as husband used to body shame her

महिला बिजनौर की रहने वाली है और 2014 में उसकी शादी मेरठ में हुई थी। उसका पति सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और नोएडा में काम करता है। साल 2016 में दोनों इंदरापुरम के एक फ्लैट में शिफ्ट हो गए थे। महिला का कहना है कि शुरुआत में उसके पति उसपर कोई टिप्पणी नहीं करते थे लेकिन बाद में उन्होंने उसे अपने साथ बाहर ले जाना बंद कर दिया और कहा कि वह बहुत मोटी है।

महिला का कहना है कि पति उसे इस सब के चलते मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा था और लोगों के सामने शरीर को लेकर टिप्पणियां करता था। महिला का कहना है कि उसका पति उसे शराब पीने पर भी मजबूर करता था और मना करने पर उसके साथ मारपीट करता था।

यह भी पढ़ें- पति के बेइंतहा प्यार से परेशान हुई पत्नी ने मांगा तलाक, कहा- मुझसे कभी झगड़ते ही नहीं

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+