ट्रैक पर गिरकर मर गई महिला, बचाने के बजाए फोटो खींचते रहे लड़के
नयी दिल्ली। लोगों के बीच इंसानियत खत्म होती जा रही है। लोग दिन पर दिन मानवता को ताख पर रखकर भौतिकतावादी होते जा रहे हैं। केरल में घटी वारदात के बाद इस बात पर पूरी तरह से मुहर लग गई है कि लोगों के मन में इंसानियत पूरी तरह खत्म हो गई है।

इस वारदात को पढ़ने के बाद आपको बेहद गुस्सा आएगा। केरल के कोट्टयम में 47 साल की लैला तकंचन रेलवे ट्रैक पार करते वक्त बेहोश होकर गिर पड़ी। जब वो गिरी तब तक लोकल ट्रेन धीमी रफ्तार में उसकी ओर बढ़ रही थी। पास के गेटकीपर थॉमस सेबस्टियन ने उन्हें गिरते हुए देखा और अलर्ट के तौर पर लाल झंडा भी लहराया ताकि टैन रुक जाए, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया और ट्रेन लैला को घायल कर चुकी थी और उसकी मौत हो गई।
अपने बयान में गार्ड ने बताया कि जब वो महिला ट्रैक पर गिरी उसके पास दो लड़के खड़े थे। अगर वो चाहते है तो वो उसकी मदद कर सकते थे, लेकिन वो उसे बचाने के बजाए मोबाइल से उसकी फोटो खींच रहे थे। लेकिन लड़कों ने महिला को बचाने के बजाए फोटो खींचना ज्यादा जरुरी समझा।












Click it and Unblock the Notifications