एक ही पति के लिए आपस में भिड़ी दो पत्नी, हुआ खुलासा तो जमकर मचा हंगामा
साहिबाबाद। दिल्ली से सटे यूपी के साहिबाबाद में पति-पत्नी और 'वो' का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक एक महिला ने अपने इंजीनियर पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ लिया। इसके बाद वहां जमकर हंगामा देखने को मिला। दोनों ही महिलाएं उस शख्स को अपना पति बता रही थी। शुरू में उनके बीच बातचीत हुई लेकिन धीरे-धीरे मामला मारपीट तक पहुंच गया। वहीं हालात बिगड़ता देख आरोपी पति मौके से भागने की कोशिश करने लगा। हालांकि दोनों ही महिलाओं ने उसे पकड़ लिया। विवाद बढ़ने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी शख्स को हिरासत में ले लिया है।

महिला ने पति पर लगाए गंभीर आरोप
पूरा मामला गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके का है। पुलिस ने बताया कि आजमगढ़ का एक शख्स वसुंधरा में रहता है। वो नोएडा की एक कंपनी में इंजीनियर है। इसी दौरान उसे कंपनी की एक महिला से प्यार हो गया। बताया जा रहा है कि इसने उस महिला से शादी कर ली। हालांकि इस शादी में युवक के माता-पिता शामिल नहीं हुए तो महिला ने सवाल किया। इस पर आरोपी शख्स ने बताया कि उसके मां-बाप नाराज हैं, जल्द ही उन्हें मनाकर ले आएगा।

पति को लेकर भिड़ गई दोनों महिलाएं
पुलिस ने बताया कि पूरा मामला तब खुला जब एक महिला अचानक इस शख्स के घर पहुंच गई। महिला के साथ उसके दो बच्चे भी थे। महिला इंजीनियर को अपना पति बता रही थी। वहीं घर में पहले से मौजूद दूसरी महिला मौजूद थी। उसने भी आरोपी शख्स को अपना पति बताया। इसी मुद्दे पर दोनों महिलाओं में झगड़ा हो गया। हालात बिगड़ने पर आरोपी पति वहां भागने लगा, लेकिन दोनों महिलाओं ने उसे पकड़ लिया। मामला पुलिस तक पहुंचा और पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पहली पत्नी ने पति को रंगेहाथ पकड़ा
महिलाओं ने बताया कि आरोपी शख्स झूठ बोलकर उन्हें धोखा दे रहा था। पहली पत्नी के मुताबिक उसने कई बार इस शख्स को उसे शहर लाने की मांग कर रही थी, लेकिन हमेशा वो इसे टाल देता था। उसका कहना था कि अभी घर नहीं लिया है, जैसे घर ले लूंगा, पूरे परिवार के साथ वहां रहेंगे। महिला ने बताया कि उसे काफी समय से शक था। आखिरकार वो जब वसुंधरा में उसके घर पहुंची तो मामले का खुलासा हो गया। वहीं दूसरी महिला ने बताया कि उसने झूठ बोलकर शादी की। नौकरी और ऑफिस के काम का बहाना बनाकर वो कई-कई दिन तक घर से बाहर रहता था। फिलहाल अब ये मामला पुलिस में है। देखना होगा कि आरोपी शख्स पर क्या कार्रवाई होती है।












Click it and Unblock the Notifications