'शादी से पहले मैं महिला थी बाद में हुई ट्रांस-जेंडर'! 8 साल बाद पति ने खोले पत्ते
नई दिल्ली, 18 सितंबर। बेटी को अच्छी शिक्षा और नए घर का महिला को ऑफर दिया तब कहीं जा कर बात बनी थी। शादी के 8 साल बाद जब महिला की शिकायत पर उसे पुलिस पकड़कर ले गई तो उसने चुप्पी तोड़ी। उसने कहा कि मैं पहले महिला थी लेकिन एक एक्सीडेंट के बाद ट्रांस- जेंडर हो गई। ये बात मेरी पत्नी को पहले से पता थी।

मेडिकल रिपोर्ट हाथ लगने के बाद बढ़ा विवाद
गुजरात के वडोदरा जिले में साल 2014 में एक महिला की शादी हुई थी। बाद ये पता चला कि उसकी शादी जिस व्यक्ति से हुई है वो जन्म से महिला है। लेकिन जब महिला को इस बात की पता चला कई वर्ष बीत चुके थे। सयाजीगंज की रहने वाली एक महिला को इस बात की जानकारी तब हुई जब पति की कोलकाता में 2020 में हुई सर्जरी की मेडिकल रिपोर्ट उसके हाथ लग गई। इसके बाद महिला ने शहर के गोत्री थाने में अपने पति विराज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पति ने कहा उसे सब पता था
महिला के पति डॉ विराज वर्धन ने आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि शादी से पहले उनकी पत्नी सब कुछ जानती थी। उसे पहले ही बता दिया गया था कि मेरी लिंग-पुनर्निर्धारण सर्जरी (Gender Reassignment Surgery) हुई है। जिसके तीन चरण बाकी थे।

बेटी को लिया था गोद
डॉ. विराज के साथ महिला ने दूसरी शादी की थी। पति का देहांत होने के बाद उसने ये शादी की थी। महिला को पहली शादी के एक बेटी थी। अब पति ने दावा किया है कि शादी की शर्तों के मुताबिक उसने बेटी को गोद लिया था। डॉ. विराज ने कहा "मैंने आधिकारिक तौर पर उसकी बेटी को गोद लिया था। उसने शादी से पहले घर की मांग करते हुए सगाई भी तोड़ दी थी और नौ साल बाद वह अब दावा कर रही है कि वो अपने पति के शरीर के बारे में नहीं जानती।"

'जन्म से से थी महिला बाद में हुई ट्रांस जेंडर'
मीडियाकर्मियों से आगे बात करते हुए, विराज ने कहा कि वो दोनों पिछले एक साल से अलग-अलग रह रहे थे। उन्होंने आगे कहा, "उसने मेरे कमरे में एक कैमरा लगाया था और तस्वीरें क्लिक की थी। वह अपने भाई के साथ इस साल अप्रैल में मेरे पास आई थी।" विराज ने स्वीकार किया कि वह जन्म से एक महिला थी और बाद में शादी से पहले ट्रांस-जेंडर हो गई।

शख्स को दिल्ली से वडोदरा ले गई पुलिस
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने विराज उर्फ विजेता को दिल्ली से वडोदरा ले आई। महिला के वकील सिद्धार्थ पवार ने खुलासा किया कि जोड़े ने एक ऑनलाइन वैवाहिक साइट के माध्यम से एक-दूसरे से संपर्क करने के बाद शादी की थी और जब दोनों परिवार वडोदरा में मिले, तो आरोपी के परिवार की किसी भी महिला ने इस मामले का खुलासा नहीं किया था। पुलिस ने कथित तौर पर सच छिपाने के आरोप में आरोपी की मां और बहन के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की है।

महिला के आरोप
मामले महिला ने थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में पति पर आरोप लगाया है कि शादी से पहले उससे सच छिपाया गया। उसका पति शुरू में एक महिला थी जिसने लिंग परिवर्तन सर्जरी करवाई थी और शादी के आठ साल तक इस मामले को गुप्त रखा। वडोदरा शहर के गोत्री थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, दिल्ली के रहने वाले आरोपी विराज की शादी वडोदरा की रहने वाली महिला से हुई थी, लेकिन इस जोड़े का कभी भी "पति-पत्नी जैसा रिश्ता" नहीं रहा। अपने पति के शरीर के निचले हिस्से पर सर्जरी के दस्तावेज हाथ लगने के बाद महिला को सच पता चला। महिला ने कहा कि उसके पति विराज का मूल नाम विजेता था और शादी के दौरान शरीर के ऊपरी हिस्से की सर्जरी हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications