मनचले ने KISS करने की कोशिश की, महिला ने दांत से ही काट दी जीभ

चेन्‍नई। केरल में महिला से छेड़छाड़ करना एक मनचले को महंगा पड़ा। मनचले ने महिला को किस करने की कोशिश की और खुद को बचाने के लिए महिला ने उसका जीभ ही काट डाला। बाद में पुलिस ने आरोपी को एक प्राइवेट अस्‍पातल से गिरफ्तार कर लिया है। मामला केरल के इरनाकुलम इलाके का है और आरोपी का नाम एमजी राजेश है।

मनचले ने KISS करने की कोशिश की, महिला ने दांत से ही काट दिया जीभ

महिला को जबरन चूमने की कोशिश

पुलिस ने बताया कि एमजी राजेश मुरिपड्डम का रहने वाला है। उसने महिला के घर की लाइट जलती देखी और उसके आंगन में घुस गया। जब महिला वॉशरूम जाने के लिए निकली तो उसने महिला के घर का बिजली कनेक्शन काट दिया। जब वह वॉशरूम से बाहर निकली तो अंधेरे में उसने महिला को कसकर पकड़ लिया और उसे चूमने की कोशिश करने लगा।

खुद को बचाने के लिए दांत से काट दिया जीभ

जैसे ही आरोपी ने किस करने की कोशिश की महिला ने उसकी जीभ पर दांत चुभा दिए। महिला ने इतनी जोर से काटा कि मनचले की जीभ का हिस्सा कट कर बाहर आ गया। वह किसी तरह वहां से जान बचाकर भागा। घटना के अगले दिन महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सोमवार को पुलिस ने राजेश को एक प्राइवेट हॉस्पिटल से धर दबोचा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+