पेंशन के पैसों की लालच में बुजुर्ग महिला को चारपाई में बांध बेदर्दी से पीटती थी बहू, देखें वायरल VIDEO
Recommended Video
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक शर्मसार कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दो महिला हैं। एक अच्छी खासी बुजुर्ग है तो दूसरी की उम्र करीब 40 साल है। दोनों के बीच सास-बहू का रिश्ता है। वीडियो में महिला बुजुर्ग को बड़ी ही बेरहमी से पीट रही है। ये वीडियो कहां का है अभी तक इसे लेकर कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन एबीपी न्यूज़ की रिपोर्ट में यह वीडियो हरियाणा के नारनौल का बताया जा रहा है। बुजुर्ग महिला के बारे में बताया जा रहा है कि वो आजाद हिंद फौज की वीरांगना रही हैं। वहीं उसका पति बीएसएफ में बतौर इंस्पेक्टर रैंक से सेवानिवृत हुआ था व उसकी करीब 20 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। महिला को सरकार की तरफ से 30 हजार रुपये पेंशन भी मिलती है। पेंशन के लालच में बहू सास को उसके छोटे बेटे के घर से उठाकर ले आई है। बुजुर्ग महिला का बेटा हरियाणा पुलिस में है। विस्तार से जानिए पूरा मामला

बुजुर्ग सास को चारपाई पर बार-बार पटकती है बहू
आरोपी बहू की शिनाख्त कांता पत्नी घनश्याम के रूप में हुई है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक घटना नारनौल के निवाजनगर की है। वायरल पहली वीडियो में कांता अपनी सास बुजुर्ग महिला को चारपाई पर बार-बार पटकती है। जबकि बुजुर्ग महिला रो रही है। बुजुर्ग महिला के बालों को भी बार-बार नोच रही है। इसके बाद महिला को तेज गुस्सा आता है व मारने के लिए कुछ लेने के लिए दौड़ती है, लेकिन उसके हाथ कुछ नहीं आता है। इसके बाद बहू फिर से अपनी सास के पास आती है और उसको फिर से चारपाई पर पटकती है।

नानी के आई छात्रा ने बनाया वीडियो
नानी के घर आई छात्रा दीपिका पुत्री सुनील निवासी दिल्ली ने वीडियो बनाया। छात्रा दिल्ली युनिवर्सिटी में तृतीय वर्ष की पढ़ाई पूरी कर चुकी है। वह छुट्टियों में अपनी नानी के घर आई थी। वह छत पर बने कमरे में जा रही थी तो उसकी नजर पिटाई करती महिला पर पड़ी। छात्रा कमरे के अंदर गई व कमरे में जाकर वीडियो बनाई व अपने नाना को बताते हुए वाट्सएप पर वायरल कर दी।
सोशल मीडिया पर बुजुर्ग को इंसाफ दिलाने की मांग
अब इस बुजुर्ग महिला को इंसाफ दिलाने के लिए लोग सोशल मीडिया पर मुहिम छेड़े हुए हैं। लोग हरियाणा के सीएम और पुलिस को टैग कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस ने मौका मुआयना किया और तुरंत प्रभाव से बहू कांता के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कर लिया है। आरोपित महिला वीडियो वायरल होने के बाद से फरार है।












Click it and Unblock the Notifications