असम: शराब बेचने की बात कह भीड़ ने महिला को पीटा, नंगा कर गांव में घुमाया
गुवाहाटी। असम के करीमगंज जिले में अवैध शराब बेचने के आरोप में एक महिला को नंगा कर घुमाने और उसकी पिटाई करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सामने आने और सोशल मीडिया पर इसके वायरल होने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला के साथ मारपीट हो रही है और उसे कपड़े के बिना घुमाया जा रहा है।

करीमगंज पुलिस ने बताया है कि ये मामला 10 सितंबर का है। असम-मिजोरम बॉर्डर के आदिवासी इलाके के एक गांव में महिला पर अवैध रूप से शराब बेचने का आरोप लगाकर उसे पीटा गया। उसे नंगा कर क्षेत्र में घुमाया गया। करीम गंज एसपी गौरव उपाध्याय ने बताया कि वीडियो देखने के बाद जब पुलिस ने मामला में जांच शुरू कर दी है।
मामले में पीड़िता ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की थी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने खुद ही महिला से संपर्क किया और करीमगंज के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में एक मामला दर्ज किया गया। पुलिस हमलावरों की पहचान की कोशिश में लगी हुई है। पीड़ित महिला किसी भी हमलावर की पहचान नहीं कर सकी है।












Click it and Unblock the Notifications