Video: महिला ने पुलिस से लगाई गुहार, कहा- 'पति से बचा लो, नहीं तो दे दूंगी अपनी जान'

मुंबई की रहने वाली एक महिला ने सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाई है। महिला ने अपने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगया है। साथ ही महिला ने कहा है कि खार पुलिस स्टेशन ने उसकी शिकायत पर कोई मदद नहीं की। इस महिला का वीडियो फिल्ममेकर अशोक पंडित ने ट्विटर पर शेयर किया है, जिसके बाद से ये वायरल हो गया है।

Recommended Video

    Mumbai Woman's Video exposing husband's torture goes viral on Social Media । वनइंडिया हिंदी

    मुंबई। मुंबई की रहने वाली एक महिला ने सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाई है। महिला ने अपने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगया है। साथ ही महिला ने कहा है कि खार पुलिस स्टेशन ने उसकी शिकायत पर कोई मदद नहीं की। इस महिला का वीडियो फिल्ममेकर अशोक पंडित ने ट्विटर पर शेयर किया है, जिसके बाद से ये वायरल हो गया है।

    Woman

    अशोक पंडित ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक महिला का वीडियो शेयर कर मुंबई पुलिस से कहा कि इसकी मदद की जाए, इससे पहले की देर हो जाए। वीडियो में एक महिला रोती-बिलखती दिख रही है। मुंबई की खार की रहने वाली ये महिला कहती है कि उसका पति सालों से उसे प्रताड़ित कर रहा है। उसकी मदद की जाए। महिला ने पति पर अवैध संबंध होने के भी आरोप लगाए हैं।

    महिला कहती है, 'मेरा पति सालों से मुझे टॉर्चर कर रहा है। वो इस शादी में केवल अपने बच्चों के लिए है। हाल ही में उसके पति ने उसे इलोक्ट्रोक्यूट करने की कोशिश की। उसने खार पुलिस स्टेशन में अपने पति के खालिफ शिकायत भी दर्ज कराई लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। एफआईआर दर्ज होने के बाद भी उसके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया।'

    महिला ने अपने पति पर अवैध संबंध के भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा, 'मेरे पति का अवैध संबंध चल रहा है। उसके पास सारे पैसे हैं लेकिन मेरे और मेरी बेटी के लिए उसके पास कुछ नहीं है। उसने मुझे जान से मारने की भी धमकी दी। मैंने शिकायत दर्ज कराई तो एफआईआर के बावजूद मेरी मदद नहीं की गई। मेरी मदद करिये। अगर मुझे न्याय नहीं मिला तो मैं अपनी जान दे दूंगी। मैं खार की सड़कों पर अपनी जान दे दूंगी।' अशोक पंडित द्वारा शेयर करने के बाद वीडियो वायरल हो गया है। मुंबई पुलिस ने वीडियो पर जवाब देते हुए बताया है कि डीसीपी जोन 9 इस मामले को देख रहे हैं।

    ये भी पढ़ें: खाप पर सख्त सुप्रीम कोर्ट, कहा- दो बालिगों की शादी में दखल देना गैरकानूनी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+