दिल्ली: अक्षरधाम फ्लाईओवर पर चलती कार में लगी आग, 2 बेटियों संग जिंदा जली मां, लोग बनाते रहे VIDEO

नई दिल्‍ली। राजधानी दिल्‍ली में एक सन्‍न कर देने वाला हादसा हुआ है। यहां के अक्षरधाम फ्लाईओवर पर चलती कार में अचानक आग लग गई जिसमें तीन लोग जिंदा जल गए। मरने वालों में महिला और उसकी दो बेटियां शामिल हैं। मृतकों की शिनाख्त मां रंजना मिश्रा (35) और बेटियां रिधी (5) और डेढ़ वर्षीय निक्‍की के रूप में हुई है। महिला का पति किसी तरह एक बेटी को बचाने में कामयाब रहा। आशंका जताई जा रही है कि कार में सीएनजी लीक होने की वजह से आग लगी। पुलिस के मुताबिक गाज़ियाबाद के लोनी के रहने वाले उपेंद्र अपनी तीन बेटी और पत्नी को लेकर डट्सन कार से दिल्ली के कालकाजी इलाके में जा रहे थे।

दिल्ली: अक्षरधाम फ्लाईओवर पर चलती में लगी आग, 2 बेटियों संग जिंदा जली मां, लोग बनाते रहे VIDEO

जब उपेंद्र की कार अक्षरधाम फ्लाईओवर पर पहुंची, तो उसमें अचानक आग लग गई। उपेंद्र ने फौरन कार को सड़क किनारे रोका और आगे की सीट पर बैठी अपनी बेटी को बाहर निकाला। लेकिन इसी बीच कार में तेजी से आग फैल गई। उपेंद्र अपनी पत्नी व दो बच्चियों को नही बचा पाए। देखते ही देखते कार पूरी तरह जलने लगी। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी। जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची कार पूरी तरह जल चुकी थी।

पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। वहीं हादसे में बचे उपेंद्र (38) और सिद्धी (3) को भी प्राथमिक उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों इस हादसे से काफी डरे सहमे हुए हैं। मंडावली पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने जली हुई डटसन गो कार को जब्त कर लिया है। कार हरियाणा से रजिस्टर्ड है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+