सामने आया चश्मदीद, तंजील अहमद जिंदा थे, आधे घंटे तक नहीं पहुंची पुलिस
लखनऊ। एनआईए के अधिकारी तंजील अहमद कि जिस तरह से निर्ममता से 25 गोली मारकर हत्या हुई है उसने उत्तर प्रदेश में पुलिस व्यवस्था की कलई खोलकर रख दी है। तंजील अहमद की हत्या के बाद उनके पास पहुंचने वाला पहला चश्मदीद सामने आया है। मोहम्मद आलम नाम के इस व्यक्ति ने दावा किया है कि वह घटना वाली रात में मौके पर पहुंचा था और उसने तंजील अहमद को मदद पहुंचायी।
जाबांज NIA अधिकारी तंजील अहमद की नृशंस हत्या की पूरी कहानी

मौके पर पुलिस को दी थी जानकारी
आलम ने कहा कि वह उस रात तकरीबन एक से डेढ़ बजे के बीच वहां पहुंचा था और जब उसने तंजील अहमद को उनके परिवार के साथ घायल देखा तो उसने 100 नंबर पर पुलिस को फोन करके इस बात की सूचना दी।
जिंदा थे तंजील अहमद, आधे घंटे तक नहीं पहुंची पुलिस
पुलिस ने चश्मदीद से कहा अड्डे पर आ जा
जिसके बाद उनके पास एक नंबर से फोन आया और मुझे उन्होंने अपने पास आने को कहा। मैंने उन्होंने बताया कि डीएल नंबर की वैगन कार में यह घटना हुई है तो उन्होंने कहा कि अंग्रेजी बोलना बंद करो और अड्डे पर आ जा। हालांक आलम ने कहा कि उन्हें इस बात का पक्का नहीं पता कि वह पुलिस वाले थे या नहीं।
जाबांज तंजील अहमद- गोलियां बरसते ही बच्चों को बचाने के लिए बोले हेड डाउन
100 नंबर पर शिकायत के बाद आता है पुलिस का फोन
यहां आपको हम यह साफ करना चाहेंगे कि जब भी आप 100 नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करते हैं तो पास की ही पीसीआर या तैनात पुलिसकर्मी आपको अपने नंबर से फोन करके आपकी स्थिति और लोकेशन के बारे में पूछता है और वह आपतक पहुंचता है। ऐसे में आलम के पास जो फोन आया वह पुलिसवालों का ही होगा इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है।
तंजील अहमद जिंदा थे
आलम आगे बताते हैं जिस वक्त वह घटनास्थल पर पहुंचे तंजील अहमद की नब्ज चल रही थी और वह बेहोश थे। उन्होंने कहा कि तकरीबन आधे घंटे तक वहां पुलिस नहीं आयी थी। जबकि पुलिस चौकी वहां से चंद कदम की दूरी पर ही था।
तीन दिन बाद सक्रिय हुए अखिलेश यादव
वहीं इस पूरे मामले में आखिरकार अखिलेश यादव सक्रिय हुए हैं और उन्होंने इस हत्याकांड की जांच का जिम्मा डीजीपी को व्यक्तिगत तौर पर दिया है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर दलजीत चौधरी इस मामले की जांच के लिए बिजनौर जायेंगे। और पूरी जांच का जायजा लेंगे साथ ही जांच की रफ्तार के बारे में भी जानकारी लेंगे।
वीडियो बन सकता है अहम लीड, शाम तक हो सकता है अहम खुलासा
तंजील अहमद की हत्या की जांच में केंद्रीय एजेंसियां भी जुटी हुई हैं। वहीं इस मामले में एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक कार और दो बाईक सवार जाते हुए देखे गये हैं जिस रास्ते से तंजील अहमद रवाना हुए थे।
अहम वीडियो आया सामने
जिस शादी में तंजील अहमद हिस्सा लेने पहुंचे थे वहां एक व्यक्ति ने दावा किया है कि एक व्यक्ति वहां बाइक पर आया था जो ना तो वर और ना ही वधू पक्ष से था। इस व्यक्ति का वीडियो भी सामने आया है, एनआईए के अधिकारी इस वीडियो के आधार पर मामले की जांच करने में जुटे हैं। माना जा रहा है आज शाम तक इस मामले में अहम सुराग मिल सकते हैं। एनआईए अधिकारी का कहना है कि हत्याकांड से पहले रास्ते की रेकी तीन दिन पहले की गयी थी।












Click it and Unblock the Notifications