बिना हेलमेट बाइक सवारों को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर नहीं मिलेगी एंट्री
लखनऊ। दिन पर दिन सड़क दुर्घटना में बढ़ोतरी को देखते हुए यूपी एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीईआईडीए) ने निर्देश जारी कर कहा है कि किसी भी दोपहिया वाहनों को बिना हेलमेट पहने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बता दें इस निर्देश के पीछे एक्सिडेंट और दुर्घटनाओं को रोकना है। क्योंकि एक्सप्रेसवे पर स्पीड लिमिट होने के बाद भी बाइक सवार मौका देखते ही हवा से बात करने लगते हैं जो कि खुदी की जान को दो जोखिम में डालते ही हैं साथ में दूसरों के लिए भी खतरा साबित होते हैं।

बता दें कि पिछले रविवार रात को अवध डिपो की रोडवेज बस लखनऊ के आलमबाग बस स्टैंड से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। लखनऊ एक्सप्रेसवे और इनर रिंग रोड होते हुए तड़के करीब साढ़े चार बजे बस यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंची। एत्मादपुर थाना सीमा के अंतर्गत चौगान गांव के पास बस डिवाइडर पार कर नाले में गिर गई थी। इस हादसे में 29 लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई लोग घायल हो गए थे।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर परिवहन आयुक्त धीरज साहू, आगरा के मंडलायुक्त अनिल कुमार और पुलिस महानिरीक्षक आइजी के. सतीश गणेश की एक समिति बनाने का निर्देश दिया थे। सीएम ने 24 घंटे में घटना की जांच करने के साथ ही रिपोर्ट तलब की थी। साथ ही भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं से बचने के लिए एक दीर्घकालिक सिफारिशों पर रिपोर्ट देने का आदेश दिया। जिसके बाद अब ये नया निर्देश जारी किया गया है। हालांकि यह पहली घटना नहीं जब किसी की जान गई है इससे पहले भी एक्सप्रेसवे पर अक्सर भीषण हादसे देखने को मिलते रहते हैं।
यह भी पढ़ें- यमुना एक्सप्रेस-वे हादसे में घायल महिला बोली- मुझे इलाज की जरूरत नहीं, मेरे पति और बच्चे कहां हैं












Click it and Unblock the Notifications