महज 97 दिनों के भीतर भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या 11 हजार के पार पहुंची

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से भारत में मरने वालों की संख्या 11 हजार को पार कर गई है। मौत का यह आंकड़ा कोरोना वायरस की भारत में शुरुआत के बाद 100 दिन के भीतर तय हुआ है। देश में कोरोना वायर से पहली मौत मार्च माह में हुई थी। मंगलवार को देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या में 2003 लोगों की संख्या का इजाफा हुआ, जिसमे 1672 मौत के वो आंकड़े हैं जो पहले नहीं जुड़े थे। जबकि मंगलवार को कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या में 10974 की बढ़ोतरी हुई।

Recommended Video

    Coronavirus India: 24 घंटे में सबसे ज्यादा मौत भारत में,मरीजों की संख्या 3.50 लाख पार|वनइंडिया हिंदी
    corona

    देश में कोरोना से मरने वालों की दर 2.9 फीसदी से बढ़कर 3.4 फीसदी हो गई है। जिस तरह से दिल्ली और महाराष्ट्र में लगातार कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है, उसकी वजह से देश में कोरनोा वायरस से मरने वालों की संख्या 10 हजार को पार कर गई है। महाराष्ट्र में मंगलवार को 81 लोगों की मौत हो गई है, जिसके साथ प्रदेश में मरने वालों की संख्या 5537 हो चुकी है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 113445 हैं। प्रदेश में कोरोना से मृत्यु दर 3.7 से बढ़कर 4.9 तक पहुंच चुकी है। वहीं दिल्ली की बात करें तो यहां मंगलवार को 93 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना के कुल मामले 44688 हो गए हैं, जबकि कुल 1837 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में कोरोना से मृत्यु दर 3.3 से बढ़कर 4.1 हो गई है।

    परिवार एवं स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जो आंकड़ा जारी किया गया है उसके अनुसार पिछले 24 घंटो में देश में कोरोना वायरस के कुल 10974 मामले सामने आए हैं, जबकि 2003 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 354065 हो गई है, जिसमे से 186935 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 155227 लोगों का अभी भी इलाज चल रा है। जबकि कोरोना से देशभर में अबतक कुल 11903 लोगों की मौत हो चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+