आपके पास हैं 500 और 1,000 के नोट तो इन बातों को रखिए ध्यान
जानिए क्या है वे अहम कदम जो 500 और 1000 का नोट चलन से बाहर होने के बाद आप उठा सकते हैं।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर को एक अहम ऐलान किया। काले धन और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए 500 और 1,000 रुपए के नोट को चलन से बाहर करने का ऐलान कर दिया है।

पीएम ने किया ऐलान
पीएम मोदी ने ऐलान कर दिया गया है कि अब 500 के नए नोट और 2,000 रुपए के नोट को चलन में लाया जाएगा।अब अगर आप परेशान है कि आप कल से क्या करेंगे तो परेशान मत हो। हम आपको कुछ खास उपायों के बारे में बता रहे हैं।
- आठ नवंबर की आधी रात से 500 और 1,000 के नोट कानूनी रूप से अवैध हो जाएंगे।
- अगर आपके पास 500 या फिर 1,000 के नोट हैं तो फिर आप उनको नजदीक के किसी पोस्ट ऑफिस या फिर बैंक के पास 30 दिसंबर तक इन्हें जमा कर सकते हैं।
- 10 नवंबर से 30 दिसंबर के बीच रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया 500 और 2,000 के नए नोट जारी कर देगा।
- अगर आप अपने पास मौजूद पुराने नोट को जमा करने से चूक गए हैं तो फिर आप सीधे रिजर्व बैंक में इन नोटों को दे सकते हैं।
- रिजर्व बैंक अगले 72 घंटों तक खास प्रबंधों के तहत इन नोटों को बदलेगा।
- सभी सरकारी अस्पतालों, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशनों, पेट्रोल पंपों पर नौ नवंबर तक 500 और 1,000 के नोटों को बदला जाएगा।
- नौ नवंबर को सारे बैंक सार्वजनिक कामों के लिए बंद रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications