डाक्यूमेंट्री मूवी बनाकर राबर्ट वाड्रा पर भाजपा ने साधा निशाना, 'दामाद श्री' बुकलेट रिलीज

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने प्रेस वार्ता के दौरान लोगों से सवाल पूछते हुए कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी और कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किन नीतियों के तहत वाड्रा मॉडल को इस तरीके से बढ़ाया है। रवि शंकर ने यह भी सवाल किया कि हरियाणा समेत राजस्थान में जमीन को खरीदने के लिए नियमों का उल्लंघन किसके इशारे पर किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पिछले 10 सालों में देश का विाकस नहीं किया उससे ज्यादा विकास उन्होंने सिर्फ वाड्रा का किया है। यहीं नहीं 'वाड्रा मॉडल' का दबदबा बनाए रखने के लिए अन्य राज्य सरकारों ने भी मदद की है।
रविशंकर ने यह भी कहा कि 'मेरे इस सवाल पर सोनिया और राहुल समेत स्वयं प्रियंका गांधी को जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मदद से राबर्ट वाड्रा ने राजस्थान, हरियाणा समेत गुड़गांव के हाई-वे की सभी जमीनें खरीद लीं जबकि नियमों के मुताबिक, एक व्यक्ति के पास इतनी जमीन नहीं हो सकती है। रविशंकर ने कहा कि वर्तमान में विभिन्न नामों से वाड्रा के हक में करीब 145 एकड़ जमीन है। रविशंकर ने कहा कि क्वात्रोची, चिदंबरम, पवन बंसल और पीएम को किस तरह बचाने के कोशिश की गई है? उन्होंने यह भी कहा कि यह करप्शन का टेक्स्टबुक केस है कि कैसे शासकीय प्रोत्साहन के चलते किसी को जबरदस्त फायदा पहुंचाया गया है।
<center><iframe width="100%" height="450" src="//www.youtube.com/embed/F347J5G08es?feature=player_detailpage" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications
