दिल्ली में रिकॉर्डतोड़ ठंड से फिलहाल राहत नहीं, 1 जनवरी तक चलेगी हाड़ कंपाने वाली शीतलहर
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में साल के इन आखिरी दिनों में ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को यहां पारा बुरी तरह गिरा और जफरपुर मौसम केंद्र में न्यूनतन तापमान 3.9 डिग्री पर दिखा जबकि अधिकतम ये आंकड़ा 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा सफदरजंग मौसम केंद्र के न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया और अधिकतम 18.5 डिग्री सेल्सियस। वहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री पर भी गिर सकता है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 1 जनवरी तक शीतलहर चलने का अनुमान है। नए साल पर इससे छुटकारा मिल सकता है। बता दें कि अन्य राज्यों में भी ठंड का कहर बरकरार है। उत्तराखंड के मुनस्यारी में तापमान -4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है जबकि पिथौड़ागढ़ में ये आंकड़ा -2 डिग्री तक पहुंच गया।
उत्तर प्रदेश की बात करें तो शुक्रवार को मेरठ में सबसे अधिक ठंड रही। जहां दिन में यहां 18.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया वहीं रात को पारा 5.9 डिग्री पर आ लुढ़का। साथ ही पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान -2 से -4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। इसके अलावा हिमाचल के शिमला में तापमान 0.2 डिग्री दर्ज हुआ और मनाली में ये 0 से 5.4 डिग्री तक रहा।
यह भी पढ़ें- ठंड से ठिठुरा उत्तर भारत, श्रीनगर में टूटा 11 साल का रिकॉर्ड, जमने लगी डल झील












Click it and Unblock the Notifications