Winter Vacation:पंजाब-हरियाणा में हुआ शीतकालीन अवकाश,इस राज्य में तो दो महीने से ज्यादा स्कूल रहेंगे बंद

Winter Vacation: पूरा उत्तर भारत ठंड की चपेट में है। शीतलहर और कोहरे ने लोगों को काफी परेशान किया हुआ है, आने वाले दिनों में मौसम और ज्यादा खराब होगा, मौसम विभाग की इस चेतावनी के मद्देनजर देश के कई राज्यों में शीतकालीन अवकाश का ऐलान किया है,जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों की सेहत को सुरक्षित रखना है।

दिल्ली, एमपी और यूपी के बाद अब पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक और तेलंगाना में शीतकालीन अवकाश का ऐलान हुआ है। आइए जानते हैं कि इन राज्यों में कितने दिन रहेंगे स्कूल बंद।

Winter vacation
  • पंजाब में शीतकालीन अवकाश: 24 दिसंबर से 31 दिसंबर 2024 तक, अगर मौसम खराब रहा तो ये अवधि बढ़ भी सकती है।
  • हरियाणा में शीतकालीन अवकाश: सभी सरकारी स्कूलों में 1 जनवरी से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा।
  • जम्मू-कश्मीर में शीतकालीन अवकाश: यहां तो ग्रेड के हिसाब से सर्दी की छुट्टी तय की गई है। ग्रेड 5 तक सभी स्कूल 10 दिसबंर से 28 फरवरी तक बंद हैं और क्लास 6 से 12वीं तक के स्कूलों की विंटर ब्रेक 16 दिसंबर से 28 फरवरी तक है। कश्मीर ही एक ऐसा राज्य है जहां इतनी लंबा यानी कि दो महीने से ज्याद का अवकाश है।
  • राजस्थान में शीतकालीन अवकाश: राजस्थान में 25 दिसंबर से लेकर 5 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे।
  • बिहार में शीतकालीन अवकाश: यहां 25 दिसंबर से लेकर 31 दिंसबर तक छुट्टी है।
  • उत्तर प्रदेश में शीतकालीन अवकाश: यहां पर 25 दिसंबर से लेकर 5 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे।
  • कर्नाटक में शीतकालीन अवकाश: यहां पर 25 दिसंबर से लेकर 2 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे।

आपको बता दें कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक इस वक्त मौसम ने तंग किया हुआ है। पूरा उत्तर भारत जहां ठिठुरन वाली सर्दी से परेशान है, वहीं दूसरी ओर साउथ जोन के सभी प्रदेश बारिश से परेशान हैं।

देश की राजधानी दिल्ली में मौसम गीला रहने वाला है

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो दिनों तक देश की राजधानी दिल्ली में मौसम गीला रहने वाला है, जिससे सर्दी बढ़ेगी तो वहीं पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी होगी तो वहीं दूसरी ओर पंजाब, हरियाणा में शीतलहर चलेगी और घना कोहरा छाया रहेगा।

कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट जारी

तो वहीं दूसरी ओर कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, अगले दो दिन यहां पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+