Winter Solstice 2023: आज है साल का सबसे छोटा दिन, पृथ्वी हो जाएगी सूर्य से दूर? जानिए खास बातें
Shortest Day On December 22: शुक्रवार का दिन दुनियाभर के लोगों के लिए काफी खास है क्योंकि 22 दिसंबर अभूतपूर्व खगोलीय घटनाक्रम का गवाह बनेगा। आपको बता दें कि 22 दिसंबर को साल का सबसे छोटा दिन और साल की सबसे लंबी रात होती है।

शुक्रवार को दिन की कुल अवधि बस 10 घंटे 41 मिनट की रहेगी। वहीं रात की कुल ड्यूरेशन अवधि 13 घंटे 19 मिनट रहेगी। हर साल ये दिन लोगों के लिए चर्चा का विषय होता है।
चलिए जानते हैं इस खगोलीय घटनाक्रम के कारण के बारे में विस्तार से यहां...
- इस खगोलीय घटनाक्रम को आम भाषा में विंटर सॉल्स्टिस (Winter Solstice) या शीतकालीन संक्रान्ति कहते हैं।
- कुछ सालों से इसकी डेट में अंतर देखने को मिल रहा है, कभी ये 21 दिसंबर को होती है तो कभी ये 22 या 23 दिसंबर को होती है।
- विंटर सॉल्स्टिस का मतलब कड़ाके की सर्दी की शुरुआत से होता है क्योंकि इस दौरान मकर रेखा पृथ्वी के क्लोज होती है, जिससे दिन की अवधि कम और रात की अवधि ज्यादा हो जाती है।
- ये एक भौगलिक घटना है, जिसमें सूर्य की किरणें दक्षिण गोलार्ध में अधिक और उत्तरी गोलार्ध में कम होती हैं, जिसके कारण उत्तरी हिस्से में ठंड बढ़ जाती है।
- सॉल्सिटिस लैटिन भाषा का शब्द है जो कि सोल और सेस्टेयर से मिलकर बना है जिसका अर्थ होता है सूर्य और स्थिर होना।
'विंटर सॉल्स्टिस' का मनाते हैं उत्सव
- विश्व के कई देशों में विंटर सॉल्स्टिस का लोग उत्सव मनाते हैं। चीन में इस दिन को 'पॉजिटिव एनर्जी' का संकेत माना जाता है।
- पाकिस्तान की जनजाति कलाशा इसे 'कैमोस उत्सव'के रूप मे सेलिब्रेट करती है तो वहीं जर्मनी, फ्रांस और इंग्लैंड में इस दिन 'द फिस्टऑफ जूल फेस्टिवल' मनाते हैं।
धार्मिक महत्व: वैदिक धर्म को मानने वाले कुछ लोग 21 नंवबर से 21 दिसंबर को धनुमास कहते हैं। कुछ लोग इसे वास्तविक संक्रान्ति भी कहते हैं क्योंकि उनका मानना है कि आदिकाल में इसी दिन मकर संक्रान्ति थी जिसकी डेट अब 14 जनवरी हो गई है।
नकारात्मक मानते हैं: जहां चीन में लोग इस दिन को सकारात्मक मानते हैं तो वहीं भारत में ही कुछ लोगों को शंका है कि रात का लंबा होना नकारात्मक चीजों का प्रतीक है इसलिए देश के कुछ स्थानों पर निगेटिव चीजों को खत्म करने के लिए इस दिन कुछ धार्मिक अनुष्ठान कराए जाते हैं।
समर सोलस्टाइस: 'विंटर सोलस्टाइस' के ठीक विपरीत 'समर सोलस्टाइस ' होता है जो कि 20 से 23 जून के बीच आता है, इसमें दिन सबसे लंबा और रात सबसे छोटी होती है।
दिन और रात बराबर: 21 मार्च और 23 सितंबर को दिन और रात का समय बराबर होता है।
-
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
बांग्लादेश के राजदूत रियाज़ हामिदुल्लाह ने भारत के साथ संवेदनशील मुद्दों के सौहार्दपूर्ण समाधान का आह्वान किया। -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
MP News : किसान के निमंत्रण पर ग्राम मोइली पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, सादगी के साथ मनाया जन्मदिन -
बिहार में होगी टीवीएफ की फिल्म ‘शिव-शक्ति’ की शूटिंग, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और काम का मौका -
LPG Crisis India: रसोई गैस की किल्लत होगी खत्म! कई साल बाद भारत ने ईरान से खरीदा एलपीजी, कब पहुंचेगा भारत? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications