आप नेता संजय सिंह को वेंकैया नायडू ने लगाई फटकार, पूछा- आप मंत्री हैं क्या?

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में पीने के पानी को लेकर सियासी घमासान बढ़ गया है। एक तरफ जहां तमाम भाजपा नेताओं ने गंदे पानी की बोतल लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया तो दूसरी तरफ आप नेता ने राज्यसभा के भीतर इस मुद्दे पर भाजपा पर तीखा हमला बोला। दरअसल शुक्रवार को जब दिल्ली में लोगों के घरों में गंदा पानी पहुंचाने का मुद्दा राज्यसभा में उठा तो आप नेता संजय सिंह ने भाजपा नेता के बयान का विरोध करना शुरू कर दिया, जिसपर राज्यसभा के चेयरमैन ने उन्हें फटकार लगा दी।

संजय सिंह ने किया विरोध

संजय सिंह ने किया विरोध

राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान जब भाजपा नेता विजय गोयल ने दिल्ली में पानी के मुद्दे पर अपनी बात रख रहे थे तो इसी दौरान आप सांसद संजय सिंह ने तेज आवाद में उनका विरोध करना शुरू कर दिया। जिसपर वेंकैया नायडू ने कहा कि संजय सिंह का बयान ऑन रिकॉर्ड नहीं जाएगा। नायडू ने संजय सिंह को बैठने को कहा और उनसे कहा कि सरकार के खिलाफ किसी भी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया जाए, लेकिन बावजूद इसके संजय सिंह चुप नहीं हुए।

 नायडू ने लगाई फटकार

नायडू ने लगाई फटकार

जिसके बाद नाराज वेंकैया नायडू ने कहा कि क्या आप मंत्री हैं। यही नहीं नायडू ने विजय गोयल से कहा कि सदन में किसी भी तरह के न्यूज पेपर की कटिंग को नहीं दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सदन में एयर प्युरिफायर, पानी की बोतल, पॉल्युशन मास्क पूरी तरह से प्रतिबंधित है। दरअसल विजय गोयल ने दिल्ली में प्रदूषण को लेकर न्यूज पेपर का एक हिस्सास दिखाया था, जिसके बाद वेंकैया नायडू ने इसपर आपत्ति जताई थी। राज्यसभा के चेयरमैन ने कहा कि आप लोग नियमों का पालन करिए, यह सदन वरिष्ठ लोगों का है और उनसे उम्मीद है कि वह इसके अनुरूप ही व्यवहार करें।

 पानी की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

पानी की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

बता दें कि शून्यकाल के दौरान विजय गोयल ने कहा कि दिल्ली में पानी की गुणवत्ता काफी खराब है और यह काफी गंभीर मुद्दा है क्योंकि दिल्ली के अधिकतर घरों में आरओ नहीं है और ना ही वो लोग बोतल का पानी पीते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली को 3800 मिलयन लीटर पीने के पानी की हर रोज जरूरत होती है। गौरतलब है कि दिल्ली में एयर प्युरिफायर व आरओ की बिक्री काफी बढ़ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+