शीत कालीन सत्र के पहले दिन पर पूर्व पीएम वाजपेयी और अनंत कुमार को श्रद्धांजलि के बाद स्थगित हो जाएगी संसद
Recommended Video

नई दिल्ली। आज से लोकसभा और राज्यसभा का शीत कालीन सत्र शुरू होगा। विधानसभा चुनावों के नतीजे वाले इस पर दिन हालांकि सत्र के दौरान कामकाज नहीं होगा। पहले दिन संसद के दोनों सदनों में बीजेपी के संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद सदन को स्थगित कर दिया जाएगा। शीतकालीन सत्र के दौरान करीब 45 बिल पास होने हैं। सोमवार को एक सर्वदलीय बैठक हुई थी और इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कई मंत्री शामिल हुए थे। सर्वदलीय मीटिंग के बाद संसदीय कार्यमंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इस बात की जानकारी कि सत्र के दौरान 45 बिल पास होंगे और एक वित्तीय टीम भी सत्र का हिस्सा रहेगी।

कुछ और सांसदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
अनंत कुमार बीजेपी के कद्दावर नेताओं में से एक थे। 12 नवंबर को कैंसर की वजह से बेंगलुरु में उनका निधन हो गया था। अनंत कुमार दक्षिण भारत में बीजेपी का चेहरा थे और उनके निधन से देश के हिस्से में पार्टी को तगड़ा झटका लगा था। पूर्व प्रधालमंत्री वाजपेयी का 16 अगस्त को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वह 94 वर्ष के थे और सोमवार को भी ऑल पार्टी मीटिंग के दौरान दोनों नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई थी। संसद के इस शीतकालीन सत्र के दौरान 20 सीटिंग्स होंगी। अनंत कुमार और वाजपेयी के अलावा सदन में पहले दिन पर बिहार से सांसद भोला सिंह और मौलाना अशरारुल हक और केरल के सांसद एम आई सहनिवास को भी श्रद्धांजलि दी जाएगी। शीत कालीन सत्र आसानी से चले इसके लिए राज्यसभा के अध्यक्ष उप-राष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने सभी दलों के नेताओं के साथ मीटिंग की थी। पीएम मोदी ने मीटिंग के बाद कहा कि सरकार हमेशा उन मुद्दों पर चर्चा करना चाहती है जिन्हें सभी दलों की तरफ से सदन में लाया जाएगा। मोदी ने सभी दलों से अपील की थी कि वे सदन के अंदर ऐसा माहौल बनाए जिससे चर्चा आसानी से हो सके।
-
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
Poonam Pandey ने 14 दिन के लिए की शादी? मुस्लिम पति ने दिया गहरा दर्द, तलाक के 6 साल बाद कैसे हुईं प्रेग्नेंट? -
'यहां पैसा कम मिलता है,' एडम जैम्पा ने IPL को लेकर दिया विवादित बयान, PSL की सैलरी से पकड़ा गया झूठ -
Today Gold Silver Price: जयपुर में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट्स -
IPS Anshika Verma ने शादी के बाद खेल-खेल में IPS पति केके बिश्नोई को कैसे पछाड़ा? घूंघट में छिपा था राज! -
Kal Ka Match Kon Jeeta 31 March: कल का मैच कौन जीता- PBKS vs GT -
Israel Iran War: कौन था हुसैन अल-जौहरी? जिसे मारने के लिए इजराइल और अमेरिका ने तेहरान तक हिला दिया! -
Ayushi Singh कौन हैं? Vande Bharat Train में ऐसा क्या खाया, जो भयानक सूजे होंठ? बेटा भी बीमार, कटघरे में IRCTC -
War Lockdown Notice क्या है? भारत में क्यों होने लगा सरकारी नोटिस Viral? पर्दे के पीछे का सच करेगा परेशान? -
LPG Gas Cylinder Price Today: यूपी में आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें रेट लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications