Parliament Winter Session: संसद के शीतकालीन सत्र से पहले केंद्र ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
Parliament Winter Session: संसद के शीतकालीन सत्र से पहले 2 दिसम्बर को केंद्र ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बात की घोषणा संसदीय राज्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने एक्स पर की।
संसद का शीतकालीन सत्र इस बार 4 दिसंबर से शुरू होने वाला है जो 22 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान 19 दिनों में कुल 15 बैठकें आयोजित होगी। इससे पहले जोशी ने कहा था कि संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से शुरू हो सकता है।

संसद के इस शीतकालीन सत्र को कई लिहाज से अहम माना जा रहा है। इस दौरान भारतीय दंड संहिता अपराध पर एक प्रक्रिया संहिता और साक्ष्य अधिनियम को बदलने से संबंधित तीन महत्वपूर्ण विधायकों पर चर्चा हो सकती है।
संसद के शीतकालीन सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, मंत्री प्रह्लाद जोशी ने की घोषणा
इसके साथ ही इस सत्र में सरकार मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्त की नियुक्ति से संबंधित बिल भी पारित करवा सकती है यह एक महत्वपूर्ण बिल माना जाता है जो पिछले सत्र में तकनीकि पहलुओं के कारण अटक गया था।












Click it and Unblock the Notifications