18 नवंबर से शुरू हो सकता है संसद का शीतकालीन सत्र
नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र 18 नवंबर से शुरू हो सकता है। संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की संसदीय मामलों की कमेटी की अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। यह सत्र मोदी सरकार के लिए काफी अहम है क्योंकि इसमें सरकार दो महत्वपूर्ण अध्यादेशों को कानून बनाने की पूरी कोशिश करेगी। पिछले दो साल से शीतकालीन सत्र 21 नवंबर को शुरू होता रहा है और जनवरी के पहले हफ्ते तक जारी रहता आया है।

शीतकालीन सत्र की तारीखों पर फैसला करने के लिए हुई संसदीय मामलों पर कैबिनेट की समिति (सीसीपीए) की बैठक के बाद सूत्रों ने 18 नवंबर से इसके शुरू होने के संकेत दिए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर यह बैठक हुई जो इस समिति के प्रमुख हैं। सूत्रों के अनुसार शीतकालीन सत्र 18 नवंबर से शुरू होकर दिसंबर के तीसरे सप्ताह तक चल सकता है। पिछले दो वर्षों में शीतकालीन सत्र 21 नवंबर को शुरू हुआ था और जनवरी के पहले सप्ताह तक चला था।
सरकार आगामी सत्र में अनेक विधेयक लाने के साथ ही दो महत्वपूर्ण अध्यादेशों को कानून बनाने की योजना पर काम कर रही है। एक अध्यादेश सितंबर में आयकर अधिनियम, 1961 और वित्त अधिनियम, 2019 में संशोधन के लिए जारी किया गया था। दूसरा अध्यादेश भी सितंबर में जारी किया गया था जो ई-सिगरेट और इसी तरह के उपकरणों की बिक्री, निर्माण और भंडारण पर प्रतिबंध से संबंधित है।












Click it and Unblock the Notifications