BJP President: क्या शिवराज सिंह चौहान बनेंगे BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष? अब खुद दिया बड़ा बयान
BJP President (Shivraj Singh Chouhan): भारतीय जनता पार्टी (BJP) में लंबे समय से नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर मंथन चल रहा है। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से कोई नाम तय नहीं हुआ है। हाल ही में ऐसी खबरें आई हैं कि 15 अगस्त 2025 के बाद पार्टी अपने अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर सकती है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि संघ और भाजाप के बीच नए अध्यक्ष के नामों पर सहमति नहीं बन पा रही है। इस बीच वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। अब उन्होंने उन्होंने खुद भी इन चर्चाओं पर प्रतिक्रिया दी है।

भाजपा का नया राष्ट्रीय आप होंगे? इस बात पर क्या बोले शिवराज सिंह चौहान?
इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "एक समर्पित स्वयंसेवक और भाजपा के एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में, मैं पार्टी द्वारा दिए गए किसी भी काम को पूरी ईमानदारी से करने में विश्वास करता हूं और निभाता हूं।"
शिवराज सिंह ने कहा है कि वह इस मामले में पार्टी के निर्देशों का पालन करेंगे। उन्होंने आगे कहा, ''जब आप किसी बड़े मिशन और उद्देश्य का हिस्सा होते हैं, तब आप खुद अपने लिए यह तय नहीं कर सकते कि कौन सा काम करना है। मेरे लिए पार्टी तय करेगा कि मैं कहां काम करूंगा। मैं काम को लेकर आज में जीता हूं, कल की चिंता नहीं करता हूं। मीडिया में नाम चलता रहता है लेकिन मैं फिलहाल केंद्रीय कृषि कल्याण मंत्री हूं और मैं इसमें खुश हूं।''
शिवराज सिंह चौहान ने अपने रिटायरमेंट को लेकर क्या कहा?
जब शिवराज से उनके रिटायरमेंट की योजना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने स्पष्ट किया,
"मैं बैठकर यह नहीं सोचूंगा कि मुझे यह पद नहीं दिया गया या मैं वह पद चाहता था। जब कोई व्यक्ति ऐसा सोचता है, तो वह परेशान रहता है और उसकी कार्यक्षमता भी प्रभावित होती है।" शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा, "मैं चार बार मुख्यमंत्री बना, 12 बार विधायक रहा और केंद्रीय मंत्री भी बनाया गया।"
केंद्र सरकार में कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय संभाल रहे शिवराज सिंह चौहान चार बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल पूरा कर चुके हैं।
क्या आसान है शिवराज सिंह का रास्ता?
विशेषज्ञों के मुताबिक, शिवराज सिंह चौहान के लिए बीजेपी अध्यक्ष बनने का रास्ता इतना आसान नहीं है। विश्लेषकों के भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की उनकी राह आसान नहीं है। हालांकि उन्होंने 2023 में मध्यप्रदेश चुनाव में बीजेपी को शानदार जीत दिलाई, लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया। इस निर्णय के बाद पार्टी के भीतर नाराजगी की भी खबरें सामने आई थीं।
भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में कौन-कौन दावेदार?
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चार प्रमुख नाम चर्चा में हैं
- धर्मेंद्र प्रधान (केंद्रीय मंत्री, ओडिशा)
- भूपेंद्र यादव (केंद्रीय मंत्री)
- बी.डी. शर्मा (वरिष्ठ नेता)
- शिवराज सिंह चौहान
इसके अलावा, भाजपा को पहली महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष भी मिल सकती है। इस सूची में तीन प्रमुख नाम हैं
- निर्मला सीतारमण (वित्त मंत्री)
- डी. पुरंदेश्वरी (पूर्व केंद्रीय मंत्री व एनटी रामाराव की बेटी)
- वानति श्रीनिवासन (कोयंबटूर दक्षिण से विधायक)












Click it and Unblock the Notifications