GujaratElections2017 :खरीद फरोख्त के लिए करोड़ों रुपये बांटे जा रहे: निखिल सवानी

Recommended Video

    Gujarat Assembly Elections: Nikhil Sawani resigns from BJP, says party bribing Partidar Leaders

    अहमदाबाद। पाटीदार अनामक आंदोलन समिति (PAAS) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में आए निखिल सवानी ने पार्टी छोड़ दी है। सवानी ने सोमवार (23 अक्‍टूबर) को प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी और साथ ही भाजपा पर एक के बाद संगीन आरोप लगाए। सवानी ने कहा कि मैंने बीजेपी द्वारा नरेंद्र पटेल को एक करोड़ रुपये के ऑफर की बात सुनी, मैं दुखी हूं। मैंने पाटीदार समाज के हित में काम किया, पाटीदार समाज के हित के लिए ही बीजेपी के साथ जुड़ा था लेकिन अब मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि बीजेपी पाटीदार समाज के साथ वोटबैंक की राजनीति कर रही है, पाटीदारों को खरीदने की कोशिश कर रही है, मैं बीजेपी से इस्तीफा दे रहा हूं।

    खरीद फरोख्त के लिए करोड़ों रुपये बांटे जा रहे: निखिल सवानी

    पाटीदार नेता निखिल सवानी ने कहा कि बीजेपी खरीद-फरोक्त कर रही है, पाटीदारों को खरीदने में जुटी है, खरीदने के लिए करोड़ों रुपए बांटे जा रहे है। सरकार ने जो चार मुद्दों पर निर्णय लिया था, उस आधार पर बीजेपी में शामिल हुआ था लेकिन अब वो सारे मुद्दे ही कहीं खो गए। मैं पटेल की बात सहमत हूं, नरेंद्र पटेल एक छोटे परिवार से आते हैं, फिर भी उन्होंने 1 करोड़ रुपए ठुकरा कर समाज का साथ दिया, उसके लिए उन्हें बधाई। हार्दिक पटेल जो आंदोलन कर रहा है वो बिल्कुल सही है, उन्होंने कहा कि बीजेपी पाटीदार समाज को बेवकूफ बना रही है, जो भी पार्टी पाटीदारों का साथ देगी मैं उसी के साथ जाऊंगा।

    कांग्रेस में जाना होता तो मैं बीजेपी में नहीं जाता

    अगर कांग्रेस में जाना होता तो मैं बीजेपी में नहीं जाता। बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने का समय मांगूगा। कोशिश करेंगे कि हार्दिक पटेल के साथ राहुल गांधी के साथ मिले। उन्होंने कहा कि मुझे बीजेपी में शामिल होने के लिए कोई पैसा नहीं मिला, अगर पैसा लेना होता तो मैं डेढ़ साल पहले ही BJP में शामिल हो जाता। आपको बता दें कि पटेल ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने उन्हें वरुण पटेल के माध्यम से उसमें शामिल होने पर एक करोड़ रुपये देने का वादा किया था। हालांकि वरुण पटेल ने इन आरोपों से इनकार किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+