गणतंत्र दिवस पर सचिन को मिलेगा भारत रत्न सम्मान!

तमाम बहसों के बाद मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 26 जनवरी को सचिन को भारत रत्न से नवाजा जा सकता है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस संबंध में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को सिफारिश की है।
खबर के मुताबिक तमाम खिलाड़ियों के साथ-साथ राजनेताओं ने भी सचिन की उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किए जाने का समर्थन किया है। सचिन को भारत देने के समर्थन में केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे,संसदीय कार्य मंत्री राजीव शुक्ला,महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण जैसे दिग्गज नेता शामिल है।
सचिन को भारत रत्न दिए जाने के समर्थन करने वाली कई सिफारिशें प्रधानमंत्री कार्यालय और गृह मंत्रालय को भेजी जा चुकी है। खुद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सचिन का नाम राष्ट्रपति को भेजा है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि आने वाले गणतंत्र दिवस के मौके पर सचिन को सबसे बड़े नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जा सकता है। हलांकि इस बारे में अंतिम फैसला राष्ट्रपति ही लेंगे।
गौरतलब है कि बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भी इस बात के संकेत देते हुए कहा था कि कि सरकार संन्यास के बाद सचिन को भारत रत्न दिए जाने पर विचार कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications