पीएम मोदी ने कहा, आधी रात को भी मुसलमानों की मदद के लिए तैयार
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुस्लिम नेताओं के विश्वास दिलाया है कि वो उनकी मदद के लिए आधी रात को भी तैयार है। मुस्लिम नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान मोदी ने उन्हें भरोसा दिया और कहा कि अगर आपको रात 12 बजे भी मेरी जरूरत पड़ती है तो मैं आपके लिए उपलब्ध हूं।

मोदी ने कहा कि उन्हें उनके काम ने जज करें। बातचीत के दौरान मोदी ने कहा कि बहुसंख्यकों और अल्पसंख्यकों की राजनीति से देश को बहुत नुकसान हुआ है। उन्हें देश में बांटने वाली राजनीति नहीं चाहिए। मोदी ने इस दौरान कहा कि वह न तो सांप्रदायिकता के आधार पर लोगों को बांटने की राजनीति में विश्वास करते हैं और न ही वह कभी सांप्रदायिक भाषा का इस्तेमाल करते हैं।
मोदी ने ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के मुख्य इमाम उमर अहमद इल्यासी के नेतृत्व में आए 30 लोगों की प्रतिनिधिमंडल के साथ मंगलवार रात लगभग 45 मिनट तक मुलाकात की। इसमें बैठक में मौलाना अब्दुल कलाम आजाद के पोते फिरोज बख्त भी उस दल में शामिल थे। मोदी से मिलने के बाद उन्होंने कहा कि पीएम ने हमसे कहा कि वह किसी को हिंदू-मुस्लिम कार्ड खेलने की इजाजत नहीं देंगे केवल भारतीय कार्ड ही खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications