मोदी के 21 नवंबर के कार्यक्रम पर कयास कायम
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। आजकल विदेश यात्रा कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 नवंबर के कार्यक्रमों को लेकर कयास कायम है। पहले कहा जा रहा था कि वे 21-22 नवंबर को जम्मू-कश्मीर में कई चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

अब सूत्र कह रहे हैं कि वे 21 को झारखंड आ सकते हैं। उसी हिसाब से प्रशासनिक तैयारी शुरू कर दी गई है। उनकी एक सभा चंदवा में होनी है। अधिकारियों ने सभास्थल का दौरा किया। पीएम का आधिकारिक कार्यक्रम अभी नहीं आया है, लेकिन पार्टी और प्रशासन 21 नवंबर की तिथि को मान कर तैयारी कर रहा है। प्रधानमंत्री उस दिन तीन से चार चुनावी सभाएं कर सकते हैं।
उधर, कश्मीर मामलों के जानकार कह रहे हैं कि मोदी 21 नवंबर को कुछ सभाओं को जम्मू क्षेत्र में संबोधित करने के बाद 22 नवंबर को घाटी चले जाएंगे।
इस बीच, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 19 नवंबर को झारखंड आएंगे। सोनिया गांधी 22 को आएंगी। दोनों नेता पहले चरण के चुनाव वाले 13 क्षेत्रों के जिला मुख्यालयों में सभा करेंगे। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी ताराचंद भगोड़ा ने दी। उन्होंने कहा कि सभा का स्थान अभी तय नहीं हो पाया है।












Click it and Unblock the Notifications