तो कोलगेट आरोपी कांग्रेस नेता नवीन जिंदल भाजपा में जाएंगे
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) कोलगेट के आरोपी नवीन जिंदल आजकल भाजपा नेताओं के करीब आने की भरसक कोशिश कर रहे हैं। कभी हरियाणा के कुरुक्षेत्र से लोकसभा सांसद नवीन जिंदल कुछ समय पहले संसद भवन में आयोजित हुए वीर सावरकर जी पर आयोजित हुए कार्यक्रम में भी दिखे।
जेटली के साथ
वे वहां पर केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और वित्त मंत्री राजनाथ सिंह के साथ कार्यक्रम से पहले और बाद में बतियाते हुए नजर आए। उनका वीर सावरकर प्रेम पहले कभी नहीं दिखा था।
मन की बात
अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने हाल के मन की बात कार्यक्रम में बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं का आहवान किया। मोदी के इस आहवान के कुछ देर के बाद जिंदल ने अपनी पुत्री के साथ सेल्फी खिंचवाई और कर दिया ट्वीट।
भाजपा में
तो क्या अब देश के सबसे खास औद्योगिक घरानों में से एक जुड़े हुए नवीन जिंदल भाजपा में शामिल होने का मन बना रहे हैं ? जानकारों का कहना है कि अब जिंदल को भी समझ आ गया होगा कि उनके लिए हरियाणा की राजनीति में कोई गुंजाइश नहीं हैं।
वे पिछला लोकसभा चुनाव कुरुक्षेत्र से हारे। उनकी मां और दुनिया की सबसे धनी महिला माने जाने वाली सावित्री जिंदल बीता हरियाणा विधानसभा चुनाव भी हारीं। वह पहले हरियाणा में मंत्री थीं। इन बातों को देखते हुए अब उनके लिए हरियाणा कांग्रेस में बहुत कम स्कोप बचता है।
कई और भी
सूत्र कह रहे हैं कि जिंदल से पहले पिछले एक-डेढ़ साल में कांग्रेस के कई नेता भाजपा में आ गए। इनमें दो केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत और बीरेन्द्र सिंह शामिल हैं। ये दशकों से कांग्रेस में थे। इनके अलावा फरीदाबाद से पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना तो लोकसभा चुनाव हारने के बाद भाजपा में आए।
भूमिका बनाते
जानकार कह रहे हैं कि जिंदल भी मुमकिन है कि कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में जाने की भूमिका बना रहे हैं। बता दें कि जिंदल के ससुर का बड़ा हिस्सा है एनडीटीवी में। इसके अलावा वे फोकस टीवी के मालिक हैं।













Click it and Unblock the Notifications