तो अब कासिम उगलेगा पाक का गुनाह

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) मुंबई हमले के बाद यह पहला मौका है, जब कोई आतंकवादी जिंदा गिरफ्तार किया गया है। जम्मू के उधमपुर इलाके में बीएसएफ की बस पर हमला करने वाले 3 आतंकियों में से जिस आतंकी को पकड़ने में कामयाबी मिली है, उसने अपना नाम उस्मान उर्फ कासिम खान (फैसलाबाद, पाकिस्तान) बताया है।

Will Qasim reveal the Pakistan’s hand in spreading terror in India?

सीमा से घुसा

वह 6 दिन पहले जम्मू कश्मीर की सीमा में घुसा है। मुंबई के दस हमलावरों में से जो एक आमिर अजमल कसाब को जीवित पकड़ा गया था, वह भी पाकिस्तान से ही था। इससे साफ है कि भारत में जितने भी आतंकी हमले हो रहे हैं, वो सीमा पार से प्रायोजित हैं।

बात क्यों

वरिष्ठ लेखक ओमकार चौधरी कहते हैं कि सरकार को यह तय करना होगा कि पाकिस्तान से बातचीत वह किस कीमत पर जारी रखना चाहती है। आज के आतंकी हमले में भी हमारे दो जवान मारे गये। यह कैसे हो सकता है कि सीमा पार से आतंकवादी घुसपैठ करके सेना और दूसरे अद्धर्सैनिक बलों के जवानों की निर्मम हत्या करते रहें और सरकार बातचीत को आगे बढ़ाती रहे।

कसाब के शहर फैसलाबाद से आया आतंकी कासिम

बता दें कि पिछले एक साल में सीमा पार से आठ सौ बार सीजफायर उल्लंघन हुआ है। आतंकवादी हमलों में कोई कमी नहीं आयी है। वे लगातार जारी हैं। सीमा पार से घुसपैठ भी जारी है। श्रीनगर में पाकिस्तानी झंडे और आईएस के फ्लेग लहराए जा रहे हैं। केन्द्र और राज्य सरकारें क्या कर रही हैं? क्या सिर्फ बातें ही होती रहेंगी। इसका कड़ा प्रतिवाद कब होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+