2019 से पहले कांग्रेस का बड़ा बयान, 'सत्ता में आए तो ब्राह्मणों को देंगे 10% आरक्षण'
एससी एसटी एक्ट के विरोध में सवर्ण समाज के आंदोलन के बीच कांग्रेस ने एक बड़ा दांव चला है।
नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले एससी/एसटी एक्ट को लेकर देश का सियासी माहौल गर्माने लगा है। एससी/एसटी एक्ट के विरोध में सवर्ण समाज ने 6 सितंबर को भारत बंद का ऐलान कर, जहां केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, तो वहीं कांग्रेस ने इन सबके बीच एक बड़ा दांव चल दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ऐलान किया है कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो ब्राह्मणों को 10 फीसदी आरक्षण देने की व्यवस्था की जाएगी। सुरजेवाला के इस बयान को कांग्रेस का बड़ा सियासी पैंतरा माना जा रहा है।

'कांग्रेस के डीएनए में ब्राह्मण समाज का खून'
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर तट पर आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन में पहुंचे रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, 'मेरे एक साथी ने कहा कि आप कांग्रेस के झंडे के नीचे ब्राह्मण समाज का सम्मेलन क्यों कर रहे हैं, तो मैं जवाब देना चाहता हूं कि ब्राह्मण समाज का खून कांग्रेस के डीएनए में है। अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो देश के अंदर एक ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा। इस बोर्ड का चेयरमैन भी ब्राह्मण समाज के व्यक्ति को ही बनाया जाएगा। स्वाभाविक ज्ञान हमेशा ब्राह्मणों के पास रहा है, क्योंकि पैसा कभी ब्राह्मण का ज्ञान नहीं खरीद सका।'

'ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का करेंगे गठन'
रणदीप सिंह सुरेजवाला ने कहा, 'कांग्रेस अगर सत्ता में आई तो ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन कर, उसके लिए 300 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया जाएगा। ब्राह्मण समाज के अंदर ऐसे काफी परिवार हैं, जो मौजूदा दौर में आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं, लेकिन केंद्र की सरकार को उनकी बिल्कुल भी फिक्र नहीं है। ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के 300 करोड़ रुपए के बजट से कांग्रेस उन परिवारों की मदद करेगी। बोर्ड के बजट से गरीब ब्राह्मण परिवार के बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी। अगर कांग्रेस को सत्ता में आने का मौका मिलता है तो मौजूदा आरक्षण नीति को छेड़े बगैर, पार्टी ब्राह्मण समाज के लिए 10 फीसदी तक के आरक्षण की व्यवस्था करेगी।'

6 सितंबर को सवर्णों का भारत बंद
आपको बता दें कि पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक आदेश में एससी/एसटी एक्ट के दुरुपयोग पर चिंता जताते हुए इस तरह के मामलों में तत्काल गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। इस फैसले के विरोध में दलित संगठनों ने देशभर में आंदोलन किया, जिसके बाद केंद्र सरकार ने संसद में कानून बनाकर इस एक्ट को इसके मूल स्वरूप में लौटा दिया। अब सवर्ण समाज के लोग सरकार के इस कदम के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सवर्ण समाज के लोगों ने 6 सितंबर को भारत बंद का भी ऐलान किया है।
-
'खड़गे नहीं, राहुल गांधी अध्यक्ष!', हजीना सैयद का बगावती इस्तीफा लेटर वायरल, कांग्रेस में क्यों मचा तूफान? -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications