'मुसलमानों-ईसाइयों को भारत में रहने का हक नहीं, 2021 तक सबको बना देंगे हिंदू'
लखनऊ। अलीगढ़ और आगरा में धर्म परिवर्तन का मामला अभी ठंडा हुआ नहीं है और नया सनसनीखेज मामला सामने आ गया है। एक न्यूज चैनल के अनुसार धर्म जागरण मंच के नेता राजेश्वरसिंह ने दावा किया है कि वे अभी तक 3 लाख से ज्यादा लोगों की 'घर वापसी' करा चुके हैं और हिन्दू बना चुके हैं। राजेश्वर सिंह ने मीडिया से कहा मुसलमानों और ईसाइयों को भारत में रहने का हक नहीं है। उन्होंने अगले सात सालों में भारत को 'हिन्दू राष्ट्र' बनाने का भी दावा किया।

इस कड़ी में 8 दिसंबर को आगरा में 200 मुसलमानों की फिर से हिंदू धर्म में वापसी कराई गई। यह पूरा कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन धर्म जागरण समन्वय विभाग और बजरंग दल के साथ मिलकर आयोजित किया। इसके तहत करीब 57 मुस्लिम परिवारों को वापस हिंदू धर्म में शामिल किया गया और कार्यक्रम को नाम दिया गया 'पुरखों की घर वापसी'।












Click it and Unblock the Notifications