कंगना रनौत ने सीएम उद्धव को फिर ललकारा, बोली- मैं मरूं या जीऊं, अब एक्‍सपोज कर के रहूंगी

मुंबई। मुंबई की पीओके से तुलना कर और 'मूवी माफिया' से ज्यादा मुंबई पुलिस से डर लगने वाली बात कहकर शिवसेना की आंखों की किरकिरी बनी बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के बांद्रा स्थित बंगले के कुछ हिस्सों को बीएमसी ने बुधवार को गिरा दिया। इस पूरे प्रकरण में राजनीति गर्म हो गई है। जहां एक तरफ सीएम उद्धव ठाकरे की मुश्‍किल बढ़ती दिख रही है वहीं दूसरी तरफ कंगना पहले से ज्‍यादा हमलावर हो गई है। कंगना ने बुधवार की शाम एक बार फिर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है। कंगना ने कहा है 'चाहे मैं जीऊं या मर जाऊं, मैं आपको बेनकाब करूंगी।'

आओ ठाकरे-करण जौहर गैंग, अब तोड़ो मेरा घर फिर मेरा चेहरा और शरीर

आओ ठाकरे-करण जौहर गैंग, अब तोड़ो मेरा घर फिर मेरा चेहरा और शरीर

कंगना रनौत ने कहा, उद्धव ठाकरे और करण जौहर गैंग आओ तुम मेरे वर्कप्‍लेस को तोड़ दिया, अब मेरा घर तोड़ो, फिर मेरा चेहरा और शरीर तोड़ो, मैं चाहती हूं कि दुनिया स्पष्ट रूप से देखे कि आप वैसे भी क्या करते हैं, चाहे मैं जीऊं या मरूं, मैं आपको बेनकाब कर दूंगी।

Recommended Video

    Kangana Ranaut के Nepotism से लेकर BMC तक, इन विवादित बयानों ने मचाया हंगामा | वनइंडिया हिंदी
    फिल्‍म माफिया के फेवरेट सीएम हैं उद्धव

    फिल्‍म माफिया के फेवरेट सीएम हैं उद्धव

    कंगना ने इसके बाद एक ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा है, 'पिछले 24 घंटों में मेरे ऑफिस को अचानक अवैध घोषित कर दिया गया। उन्होंने फर्नीचर और लाइटिंग सहित अंदर सब कुछ तबाह कर दिया है और अब मुझे धमकी मिल रही है कि वे मेरे घर आएंगे और इसे भी तोड़ देंगे। मुझे खुशी है कि फिल्म माफिया के पसंदीदा 'दुनिया के सर्वश्रेष्ठ' मुख्‍यमंत्री' का मेरा फैसला सही था।'

    कंगना ने उद्धव ठाकरे से कहा- तेरा घमंड टूटेटा

    कंगना ने उद्धव ठाकरे से कहा- तेरा घमंड टूटेटा

    कंगना ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे तेरा घमंड टूटेगा। उन्होंने कहा, "उद्धव ठाकरे तुझे क्या लगता है...कि तूने फिल्म माफिया के साथ मिलकर मेरा घर तोड़ के मुझसे बहुत बड़ा बदला लिया है। आज मेरा घर टूटा है कल तेरा घमंड टूटेगा। ये वक्त का पहिया है याद रखना हमेशा एक जैसा नहीं रहता। और मुझे लगता है कि तुमने मुझ पर बहुत बड़ा एहसान किया है। क्योंकि मुझे पता तो था कि कश्मीरी पंडितों पर क्या बीती होगी...आज मैंने महसूस किया है...और आज मैं इस देश को वचन देती हूं कि मैं सिर्फ अयोध्या पर ही नहीं, कश्मीर पर भी एक फिल्म बनाऊंगी। और अपने देशवासियों को जगाऊंगी। क्योंकि मुझे पता था कि ये हमारे साथ होगा। लेकिन मेरे साथ हुआ है...इसका कुछ मतलब है इसके कोई मायने हैं...और उद्धव ठाकरे ये जो क्रूरता आतंक है...अच्छ हुआ ये मेरे साथ हुआ...जय हिंद जय महाराष्ट्र। "

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+