PM मोदी के जन्मदिन पर गुजरात बीजेपी देगी ये खास तोहफा
अहमदाबाद। गुजरात बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर खास तोहफा देने की योजना बनाई है। गुजरात बीजेपी अध्यक्ष जीतू वघानी ने वडोदरा में एक रैली में कहा कि प्रदेश बीजेपी कम से कम सात लाख लोगों से 'नमो एप' डाउनलोड करवाएगी।

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, '17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 67वें जन्मदिन पर हम करीब 7 लाख लोगों से 'Namo App' डाउनलोड कराएंगे, यह गुजरात बीजेपी की ओर से उनके लिए खास तोहफा होगा।'
कई कार्यक्रम भी आयोजित
पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए प्रदेश बीजेपी ने एक हफ्ते तक चलने वाले कार्यक्रम आयोजित किए हैं, जिनमें स्वच्छता अभियान भी शामिल है।
कार्यक्रम में प्रदेश बीजेपी के नेता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। वडोदरा में आयोजित सभा में सांसद रंजनबेन भट्ट और मेयर भारत डांगर भी मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications