दिल्‍ली में क्या त्‍योहारी सीजन में और बढ़ेंगे कोरोना के मरीज, आईसीएमआर ने दिया ये जवाब

नई दिल्‍ली। राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में बहुत तेजी से कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। दिल्‍ली में बढ़ते कोरोना केस के बीच केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री राजेश भूषण ने कहा जब हमने दिल्ली सरकार को लक्षित परीक्षण करने की सलाह दी, तब से वे भीड़-भाड़ वाले इलाकों में परीक्षण कर रहे हैं। पिछले 24 घंटों में, दिल्ली में 5000 से अधिक मामले दर्ज होने की सूचना है जबकि पिछले कई दिनों में दिल्‍ली में हर दिन लगभग 7 हजार केस दर्ज हो रहे थे। इसलिए अब मामलों में थोड़ी गिरावट आई है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Health Ministry से जानें Delhi में क्यों बढ़ रहा कोरोना | वनइंडिया हिंदी
    corona

    वहीं आईसीएमआर डीजी डॉ बलराम ने कहा कि COVID19 दिल्ली में वायु प्रदूषण, ठंड का मौसम, त्योहारों और शादियों के कारण भीड़, बाजारों और दिल्ली-एनसीआर से आवाजाही में लोग सोशल डिस्‍टेसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। दिल्ली में तीसरे स्पाइक में अधिक मामले सामने आए हैं।

    यह पूछे जाने पर कि क्या दिल्ली समुुदाय में फैल चुका है कोरोना और क्या त्योहारों के दौरान मामले और बढ़ेंगे, भूषण ने कहा कि अगर त्योहारों या शादियों के समय लोग इकट्ठा होते हैं और कोविड-19 के मद्देनजर समुचित व्यवहार नहीं करते हैं तो, संक्रमण के प्रसार का जोखिम रहता है।

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की रिकवरी दर में उत्तरोत्तर सुधार होने के चलते रिकॉर्ड मरीज स्वस्थ हुए हैं। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण के मुताबिक भारत में स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 79 लाख पार कर गई है, जो दुनिया में रिकवर हुए मरीजों के मामले में सर्वाधिक संख्या है। पिछले सप्ताह औसतन 51, 478 मरीज प्रतिदिन बीमारी से ठीक हुए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+