अनुराग ठाकुर के बाद अब भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा के बिगड़े बोल, कहा-सरकार बनी तो 1 घंटे में खाली करा देंगे शाहीन बाग

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के बाद भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रवेश वर्मा ने भी एक विवादित बयान दिया है, भाजपा सांसद प्रवेश ने कहा है कि दिल्ली में अगर 11 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है तो वह एक घंटे में शाहीन बाग को खाली करा देंगे, गौरतलब है कि शाहीन बाग में पिछले करीब 40 दिनों से नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन जारी है, जो कि अब दिल्ली विधानसभा चुनाव में अहम मुद्दा बनता जा रहा है।

'हमारी सरकार बनी तो 1 घंटे में खाली करा देंगे शाहीन बाग'

'हमारी सरकार बनी तो 1 घंटे में खाली करा देंगे शाहीन बाग'

एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि ये बात नोट करके रख लेना, ये चुनाव छोटा-मोटा चुनाव नहीं है बल्कि ये देश में स्थिरता और एकता का चुनाव है 11 तारीख को अगर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई तो एक घंटे के अंदर शाहीन बाग में एक भी आदमी दिखाई दिया तो मैं भी यही हूं और आप भी यही हैं।

'वो आपकी बहन-बेटियों को उठाएंगे-रेप करेंगे'

यही नहीं प्रवेश वर्मा ने शाहीन बाग की तुलना कश्मीर से कर दी, वर्मा ने कहा कि दिल्ली की जनता जानती है कि एक आग कुछ साल पहले कश्मीर में लगी थी, वहां कश्मीर पंडितों की बहन-बेटियों के साथ रेप हुआ था, उसके बाद वह आग यूपी, हैदराबाद, केरल में लगती रही, आज वह आग दिल्ली के एक कोने में लग गई है, वहां पर लाखों लोग इकट्ठे हो जाते हैं और वह आग दिल्ली के घरों तक पहुंच सकती है, दिल्ली के लोगों को सोच-समझकर फैसला लेना होगा। ये लोग आपके घरों में घुसेंगे, आपकी बहन-बेटियों को उठाएंगे, रेप करेंगे, उनको मारेंगे। इसलिए आज समय है। कल मोदी और अमित शाह नहीं आएंगे बचाने।

अमित शाह ने भी शाहीन बाग को लेकर कही थी ये बात

अमित शाह ने भी शाहीन बाग को लेकर कही थी ये बात

बता दें कि हाल ही में अमित शाह ने एक सभा में कहा था कि दिल्ली वाले इतने जोर से ईवीएम का बटन दबाएं कि करंट शाहीन बाग तक लगे हैं, तो वहीं सोमवार को ही केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया था कि शाहीन बाग में देश को तोड़ने वाले बैठे हैं, जो टुकड़े-टुकड़े गैंग हैं।

अनुराग ठाकुर ने भी दिया विवादित बयान

अनुराग ठाकुर ने भी दिया विवादित बयान

यही नहीं सोमवार को वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का भी एक विवादित बयान सामने आया है, रिठाला से BJP उम्मीदवार मनीष चौधरी के समर्थन में एक जनसभा में अनुराग ठाकुर ने चुनावी रैली में आए लोगों को 'गद्दारों को गोली मारने वाला' भड़काऊ नारा लगाने के लिए उकसाया. रैली में वित्त राज्य मंत्री ने कहा 'देश के गद्दारों को', जिसपर भीड़ ने कहा, 'गोली मारो', जिसके बाद दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय ने इसका संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट मांगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+