10वीं की NCERT किताब से हटेगा चार्ल्स डार्विन का सिद्धांत? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया ये जवाब

Charles Darwin Theory: किताब से चार्ल्स डार्विन के सिद्धांत को हटाने को लेकर केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि 10वीं कक्षा की किताब से चार्ल्स डार्विन के के सिद्धांत को नहीं हटाया जाएगा। इस संबंध में किताब में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

किताब ले चार्ल्स डार्विन के सिद्धांय को हटाने को लेकर विवाद चल रहा है। जिसमें बताया जा रहा है कि डार्विन के सिद्धांत को एनसीईआरटी की विज्ञान किताबों से हटा दिया गया है। जैसे किताबों से पीरियोडिक टेबल को हटा दिया गया है।

10वीं की NCERT किताब से हटेगा चार्ल्स डार्विन का सिद्धांत?

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मैं सार्वजनिक रूप से यह कहना चाहूंगा कि इस तरह का कुछ भी नहीं हुआ है। उन्होंने पुणे में भंडारकर ओरिएंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट में एक कार्यक्रम के दौरान बयान दिया। शिक्षा मंत्री प्रधान ने एनसीईआरटी से भी इस मसले पर संपर्क किया है।

चर्चा के दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने उन छात्रों के उठाए गए वैलिड प्वाइंट को स्वीकार करते हुए कहा कि, जो कक्षा 10 के बाद विज्ञान की पढ़ाई नहीं करते हैं और डार्विन के विकास के सिद्धांत के एक विशेष पहलू को समझने में उनकी संभावित कठिनाई है। उन्होंने उल्लेख किया कि आवर्त सारणी कक्षा 9 और कक्षा 11 और 12 दोनों में पढ़ाई जाती है।

वहीं, इससे पहले NCERT ने बताया कि आखिर उन्होंने कक्षा 10वीं के सिलेबस में बदलाव क्यों किए हैं। एनसीईआरटी ने कक्षा 10वीं की पाठ्यपुस्तकों से कुछ अध्यायों को स्थायी रूप से हटाने के अपने फैसले के पीछे के कारणों को ट्वीट कर बताया। NCERT ने 10वीं कक्षा का नया सिलेबस जारी किया है। जिसमें कई महत्वपूर्ण चैप्टर्स हटा दिए गए हैं। NCERT ने अलग-अलग विषयों से एक-दो चैप्टर हटाए हैं।

यह भी पढ़ें- NCERT Curriculum: समय की मांग है स्कूली पाठ्यक्रम में परिवर्तन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+