चीन पर गुर्राए राजनाथ, कहा तोड़ देंगे सारे अवैध निर्माण
नयी दिल्ली। भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने साफ-साफ शब्दों में पड़ोसी मुल्क चीन को चेतावनी दे दी है। राजनाथ सिंह ने चीन को चेतावनी देते हुए कहा कि भारतीय सीमा में किसी भी तरह का अवैध निर्माण को फौरन तोड़ दिया जाएगा। उन्होंने चीन को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि चीन के द्वारा भारतीय क्षेत्र में सड़क निर्माण को तोड़ दिया जाएगा।

राजनाथ ने कहा कि अगर चीन की यह हरकत जारी रहती है, तो सेना के पास उसे तोड़ने के अलावा और कोई विकल्प नहीं होगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत अपने पड़ोसियों के साथ मधुर संबंध चाहता है, लेकिन इसके लिए चीन को निश्चित ही भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ और सड़क निर्माण की कोशिश बंद करनी होगी।












Click it and Unblock the Notifications