Pm Modi Interview: 400 सीट आने के बाद बीजेपी संविधान बदल देगी? सवाल पर पीएम मोदी ने क्या कहा?
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एएनआई को अपना इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू को सोमवार को रिलीज किया गया है। इस इंटरव्यू में पीएम मोदी ने राम मंदिर, DMK का सनातन विरोधी मुद्दा, यूक्रेन-रूस जंग, इलेक्टोरल बॉन्ड, भारत के विकास का रोडमैप जैसे कई मुद्दों पर बात की।
विपक्ष लंबे समय से ये आरोप लगाती रही है कि बीजेपी 400 सीट आने के बाद संविधान बदलने, देश की विविधता को नष्ट करने, देश में एक ही भाषा लादने जैसी चीजों पर काम कर सकती है। इस आरोप के जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि वो विविधता के हिमायती हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि "जो व्यक्ति UN में जाकर दुनिया की सबसे पुरातन भाषा तमिल भाषा का गुणगान करता है, किस आधार पर उस व्यक्ति पर आप ऐसे आरोप कैसे लगा सकते हैं? मैं तो कपड़े भी अलग-अलग पहनता हूं तो उन्हें परेशानी होती है।"
पीएम मोदी ने आगे कहा कि समस्या उनमें (विपक्ष) है वे देश को एक ही सांचे में ढालना चाहते हैं। मैं तो मातृभाषा में डॉक्टर-इंजीनियरिंग की पढ़ाई के पक्ष में हूं। मैं चाहता हूं कि लोग अपनी मातृभाषा में हस्ताक्षर करे। लोगों को अपनी मातृभाषा पर गर्व हो ये हमारा प्रयास रहता है। हम विविधता की पूजा करते हैं, हम इसका जश्न मनाते हैं।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि जब देशवासी आपको देश चलाने की जिम्मेदारी देते हैं तो आपका 'देश' पर सिंगल माइंडेड फोकस होना चाहिए। दुर्भाग्य से पहले के राजनीतिक कल्चर में परिवार को कैसे मजबूत बनाना है, उसी में शक्ति लगाते थे। जबकि मैं देश कैसे मजबूत हो, इस लक्ष्य के साथ काम कर रहा हूं।
पीएम ने आगे कहा कि हर परिवार का सपना होता है और वो सपना कैसे पूरा हो, ये मेरे दिल में पड़ा हुआ है। इसलिए मैं कहता हूं कि जो हुआ है वो ट्रेलर है। लेकिन मैं और अधिक काम करना चाहता हूं। यह पूछे जाने पर कि क्या हम भारत में टेस्ला कारें, स्टारलिंक देखेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि एलन मस्क मोदी के प्रशंसक हैं यह एक बात है, लेकिन मूल रूप से भारत के प्रशंसक हैं।












Click it and Unblock the Notifications