Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

तो 10 राजाजी मार्ग में बनेगा कलाम साहब का स्मारक

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) 10 राजाजी मार्ग। इसी बंगले में बीते कई सालों से रह रहे थे पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम साहब। राष्ट्रपति भवन से मुक्त होने के बाद वे इसी बंगले में रहते थे बेहद सादगी के साथ। अब इसे स्मारक बनाने की मांग धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगी है। इस बंगले से उनकी तमाम यादें जुड़ी हैं।

राजधानी के समाज सेवी तथा पूर्व विधायक जितेन्द्र सिंह शंटी कहते हैं कि कलाम साहब एक बेद उम्दा शख्सियत थे। देश उनसे हमेशा प्रेरित होता रहेगा। बेहतर होगा कि वे जिस घर में अंतिम दिनों में रहे उसे उनके स्मारक के रूप में तब्दील कर दिया जाए।

लुटियन जोन में पंडित नेहरु, इंदिरा गांधी, शास्त्री जी, राजीव गांधी, जगजीवन राम के स्मारक हैं। राजधानी में बाबा साहब अंबेडकर का भी स्मारक है। जाहिर है कि इस क्रम में कलाम साहब का भी स्मारक बनाने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

Video: कलाम की कहानी, गुलजार की जुबानी

हालांकि कुछ जानकार ये भी कह रहे हैं ति अगर कलाम साहब का स्मारक बनता है तो जाट बिरादरी चौधरी चरण सिंह के स्मारक की फिर से मांग करने लगेंगे। चरण सिंह के पुत्र तुगलक रोड के उस बंगले को उनके स्मारक बनाने की मांग करते रहे हैं,जिधर चरण सिंह रहते थे।

इस बीच, जानकारों का कहना है कि वाजपेयी जी की सरकार के दौर में ये तय हुआ था कि अब लुटियन जोन में और कोई स्मारक बनेगा। तो क्या सरकार अपने फैसले को बदलेगी। सूत्र कहते हैं कि विशेष हालातों में सरकार अपने फैसले को बदल भी सकती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+