रजामंदी: एक ही छत के नीचे पति संग रहेंगी दो पत्नियां
नरूला की दोनों पत्नियों ने हाई कोर्ट के सामने संयुक्त तौर पर एक मेमो पर साइन कर हमेशा एक ही छत के नीचे रहने का वादा किया है।
नई दिल्ली। क्या पति, पत्नी और वो एक ही छत के नीचे खुशी-खुशी रह सकती हैं। सोच कर ही डर सा लगने लगता है। लेकिन नरूला के साथ ऐसा हुआ है। नरूला की दोनों पत्नियों ने हाई कोर्ट के सामने संयुक्त तौर पर एक मेमो पर साइन कर हमेशा एक ही छत के नीचे रहने का वादा किया है। इतना ही नहीं तीनों ने कोर्ट से आपस में मिलकर रहने और दोनों जोड़े की संतानों का मिल जुलकर अच्छे से ख्याल रखने का वादा किया है।

दोनों पत्नियों ने अपने बयान में कहा कि उनके समुदाय में प्रचलित कानून के मुताबिक उनके पति को अपनी सुविधानुसार उनमें से किसी के भी साथ रहने की स्वतंत्रता है। आपको बता दें कि नरूला मैसूर से हैं और सऊदी अरब में एक कार मैकेनिक के तौर पर काम करते हैं। उनकी पत्नियां रहीना और शहीरा की उम्र 34 और 31 है। इस रिश्ते में तब दिक्कतें पैदा होनी शुरू हुई जब रहीना ने सहीरा के जुड़वों को अपनी कस्टडी में रख लिया।
रहीना बेंगलुरु में रहती है जबकि सहीरा मैसूर में रहती है। मैसूर की फैमिली कोर्ट ने रहीना को शहीना के जुड़वा बच्चों की कस्टडी शहीना को सौंपने का आदेश दिया। इसके बाद तीनों ने मिलकर समझौता कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications