VIDEO: बात नहीं सुन रहा था पति तो पत्नी ने अपनाया 'शोले' वाला ड्रामा

सबने उसको समझाना शुरू किया तो पता चला कि वो तो पति को सबक सिखाने की खातिर नाटक कर रही थी।

ठाणे। पति बात नहीं सुनता, हमेशा झगड़ा करता रहता है, पति को सबक सिखाने के लिए पत्नी ने शोले स्टाइल में बिल्डिंग पर चढ़कर आत्महत्या करने का ढोंग किया। इस घटना की वजह से कुछ देर के लिए मोहल्ले में खलबली मच गई।

बात नहीं सुन रहा था पति तो पत्नी ने अपनाया 'शोले' वाला ड्रामा

देखिए VIDEO...

शादी को 6 महीने ही हुए थे, लेकिन पति-पत्नी की आपस में बन नहीं रही थी, जिसके चलते पत्नी ने गुस्से में आकर बिल्डिंग की टेरिस पर चढ़कर वहां से कूदकर जान देने का ड्रामा किया। पति अपनी पत्नी की इस हरकत से काफी घबरा गया जिसके बाद उसने अपने रिश्तेदार को बुलाया, पत्नी इतने रिश्तेदारों को पति की शिकायत कर ही रही थी कि उसने पत्नी का हाथ खींचा और उसे पकड़ लिया।

जानकारी के मुताबिक दोनों ने कुछ महीने पहले की शादी की है। शादी को बस 6 महीने ही हुए थे कि दोनों में मामूली बातों की वजह से झगड़ा होना शुरू हो गया। इस तरह एक बार फिर दोनों झगड़ ही रहे थे कि पत्नी बिल्डिंग पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही मानव अधिकार समिती महासंघ के वाइस प्रेसिडेंट वर्षा परमार तुरंत बिल्डिंग के छत पर गई, छत पर पहले से महिला के रिश्तेदार जमा हो चुके थे। सबने उसको समझाना शुरू किया तो पता चला कि वो तो पति को सबक सिखाने की खातिर नाटक कर रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+