मोदी-शी जिनपिंग मुलाकात क्यों है इतनी खास? 7 साल बाद भारत आए चीनी राष्ट्रपति के एजेंडे में क्या है?

Xi Jinping India BRICS Summit 2026 Visit: साल 2020 की गलवान झड़प के बाद भारत और चीन के रिश्ते जिस मोड़ पर आकर खड़े हुए थे, वहां से दोनों देशों को एक मंच पर साथ लाना बहुत आसान नहीं था। लेकिन 18वें ब्रिक्स सम्मेलन ने एक बार फिर इतिहास की नई स्क्रिप्ट लिख दी है।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 12 सितंबर को नई दिल्ली पहुंच गए हैं। यह दौरा कई मायनों में खास है। 2020 के गलवान संघर्ष के बाद भारत और चीन के रिश्तों में आई लंबी खटास के बीच शी जिनपिंग का यह भारत दौरा दोनों देशों के बीच सबसे बड़ा उच्चस्तरीय संपर्क माना जा रहा है। करीब सात साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात पर पूरी दुनिया की नजर है। शी जिनपिंग और पीएम मोदी की मुलाकात शाम 5:45 बजे होनी है।

Xi Jinping India Visit 2026

मोदी और जिनपिंग की मुलाकात पर दुनिया की नजर

इस हाई-प्रोफाइल दौरे का सबसे अहम पड़ाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच होने वाली सीधी बातचीत है। शी जिनपिंग और नरेंद्र मोदी की आमने-सामने बैठक आज (12 सितंबर) को ब्रिक्स सम्मेलन से अलग होनी है। पूरी दुनिया इस द्विपक्षीय बैठक पर नजरें गड़ाए बैठी है। दिल्ली के गलियारों में चर्चा इस बात की है कि क्या यह मुलाकात एलएसी (LAC) पर जमी बर्फ पिघला पाएगी या यह सिर्फ एक कूटनीतिक औपचारिकता बनकर रह जाएगी?

चीन के विदेश मंत्रालय ने भी पुष्टि की है कि दोनों नेताओं की द्विपक्षीय बैठक की चीन के विदेश मंत्रालय ने भी पुष्टि की है कि दोनों नेताओं की द्विपक्षीय बैठक की तैयारी चल रही है। यह लगातार तीसरा साल होगा जब मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात होगी। इससे पहले दोनों नेता कजान और तियानजिन में मिल चुके हैं।

चीन का बदला रुख और 'सुक्सीड' वाला पैंतरा

भारत की सरजमीं पर कदम रखने से ठीक पहले बीजिंग ने अपने तेवर नरम किए हैं। भारत में चीनी राजदूत जू फेइहोंग ने दोनों देशों के रिश्तों को लेकर एक अहम बयान दिया। उन्होंने कहा, "चीन और भारत को अपने मतभेद सही तरीके से सुलझाने चाहिए। हमें एक-दूसरे की राह का रोड़ा बनने के बजाय साथ मिलकर आगे बढ़ने वाले पड़ोसी और दोस्त बनना होगा।"

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने भी साफ कर दिया कि जिनपिंग इस ब्रिक्स मंच से दुनिया के जलते मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे। उन्होंने संवाद के जरिए विवाद खत्म करने की वकालत की। चीनी राजदूत ने यह भी याद दिलाया कि कज़ान और तियानजिन के बाद यह लगातार तीसरा साल है जब मोदी और जिनपिंग आपस में आमने-सामने बैठकर बात करने जा रहे हैं।

मोदी-शी मुलाकात क्यों है इतनी खास?

भारत और चीन के रिश्ते 2020 के पूर्वी लद्दाख सैन्य गतिरोध के बाद लंबे समय तक तनाव में रहे। सीमा पर सैनिकों की तैनाती और दोनों देशों के बीच भरोसे की कमी ने रिश्तों को प्रभावित किया। अब दोनों पक्ष धीरे-धीरे संपर्क बढ़ा रहे हैं। हाल ही में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोवाल और चीनी विदेश मंत्री वांग यी के बीच हुई विशेष प्रतिनिधियों की बातचीत में 8 पॉइंट के एक समझौते पर सहमति बनी थी।

सीधी उड़ानें फिर शुरू हुई हैं। वीजा से जुड़े इंतजामों में भी राहत आई है। सीमा व्यापार को दोबारा खोलने की दिशा में कदम उठे हैं। चीन के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, दोनों देशों के बीच पांच सीधी उड़ान सेवाएं बहाल हो चुकी हैं और छह साल के अंतराल के बाद सीमा व्यापार भी फिर शुरू हुआ है।

लेकिन तस्वीर अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है। करीब 3,500 किलोमीटर लंबी सीमा का विवाद कायम है। दोनों देशों की सेनाएं भी सीमा क्षेत्रों में मौजूद हैं। ऐसे में मोदी-शी बातचीत का असली सवाल यही है कि रिश्तों में सुधार को आगे कैसे बढ़ाया जाए। मोदी और जिनपिंग की बातचीत सीमा विवाद के स्थाई हल के लिए बहुत मायने रखती है।

सीमा विवाद पर भी आगे बढ़ी बातचीत

मोदी-शी मुलाकात से पहले सीमा को लेकर बातचीत का सिलसिला भी जारी है। अगस्त में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच विशेष प्रतिनिधि स्तर की बातचीत हुई।

25वें दौर की इस बैठक में दोनों पक्षों ने आठ बिंदुओं पर सहमति जताई। इसमें सीमा विवाद के समाधान की दिशा में बातचीत आगे बढ़ाने, सीमा पर शांति बनाए रखने और किसी भी जमीनी स्थिति से पैदा होने वाली गलतफहमी को बातचीत के जरिए दूर करने पर जोर दिया गया।

दोनों देशों ने सीमा प्रबंधन के लिए अतिरिक्त सैन्य संपर्क व्यवस्था बढ़ाने पर भी सहमति जताई। सीमा व्यापार, तीर्थयात्रा और दूसरे सीमापार संपर्क बढ़ाने की बात भी हुई। इससे साफ है कि दिल्ली में मोदी-शी बातचीत सिर्फ ब्रिक्स तक सीमित नहीं रहने वाली। भारत-चीन रिश्तों का पूरा ढांचा इस बैठक के पीछे मौजूद रहेगा।

ब्रिक्स में चीन का फोकस क्या रहेगा?

शी जिनपिंग ब्रिक्स सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय हालात, ब्रिक्स की आगे की दिशा और व्यावहारिक सहयोग पर बात करेंगे। चीन ने साफ किया है कि वह उभरती अर्थव्यवस्थाओं और विकासशील देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करना चाहता है।

इस बार ब्रिक्स बैठक ऐसे समय हो रही है जब यूक्रेन और पश्चिम एशिया में संघर्ष जारी हैं। ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार और वैश्विक अर्थव्यवस्था भी दबाव में हैं। ऐसे माहौल में भारत और चीन दोनों ब्रिक्स को ग्लोबल साउथ की आवाज मजबूत करने के मंच के तौर पर देख रहे हैं।

चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वह ब्रिक्स देशों के साथ बातचीत और वार्ता के जरिए विवादों का राजनीतिक समाधान खोजने और क्षेत्रीय व वैश्विक शांति बनाए रखने पर काम करना चाहता है।

अब असली परीक्षा मोदी-शी की बातचीत की

शी जिनपिंग का दिल्ली पहुंचना प्रतीकात्मक तौर पर बड़ा कदम है। लेकिन असली असर बातचीत के बाद सामने आएगा। क्या दोनों नेता सीमा पर स्थायी शांति के लिए आगे बढ़ेंगे? क्या व्यापार और लोगों के बीच संपर्क और बढ़ेगा? क्या दोनों देश ब्रिक्स के भीतर मिलकर वैश्विक मुद्दों पर साझा भूमिका निभाएंगे?

फिलहाल चीन का संदेश साफ है, मतभेद रहें, लेकिन बातचीत बंद नहीं होनी चाहिए। सहयोग बढ़ना चाहिए और दोनों देशों को एक-दूसरे की कामयाबी में साझेदार बनना चाहिए।

भारत के लिए भी चुनौती यही है। सीमा पर अपने हितों की रक्षा करते हुए चीन के साथ आर्थिक और कूटनीतिक रिश्तों को स्थिर करना। दिल्ली में होने वाली मोदी-शी मुलाकात इस संतुलन की अगली बड़ी परीक्षा होगी। 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में हो रहा है। भारत 2026 में ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है।

दुनिया के दो बड़े युद्ध और ब्रिक्स की नई जंग

यह ब्रिक्स सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है जब पूरी दुनिया उथल-पुथल से गुजर रही है। एक तरफ यूक्रेन की जंग जारी है, तो दूसरी तरफ पश्चिम एशिया का संकट गहराता जा रहा है। इन वैश्विक तनावों के बीच दिल्ली पहुंचे जिनपिंग से पहले पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के साथ सीधी बातचीत की।

अब 11 सदस्यों वाला यह संगठन आर्थिक और सुरक्षा चुनौतियों से निपटने का नया रास्ता तलाश रहा है। भारत अपने आर्थिक और रणनीतिक हितों को बचाते हुए रूस, ईरान, इजराइल और अमेरिका जैसे तमाम देशों के साथ संतुलन बनाकर चल रहा है। 2009 में बने इस संगठन का अध्यक्ष इस बार भारत है और सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि भारत और चीन मिलकर इस मंच को किस दिशा में ले जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+