CAG 2022 Report: ट्रेन पटरी से क्यों उतरती है? कैग ने अपनी रिपोर्ट में बताई थी कई वजहें, रेलवे को किया था आगाह
CAG Report: ओडिशा के बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटना में 275 लोगों की मौत हो गई और 1000 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। वहीं अब कैग की 2022 की रिपोर्ट भी सामने आई है जिसमें बताया गया है कि आखिर ट्रेन पटरी से क्यों उतरती है?

ओडिशा के बालासोर में भीषण ट्रेन दुर्घटना के बाद रेलवे की लापरवाही पर सवाल उठने लगे हैं। रेलवे व्यवस्था में कई खामियां निकाली जा रही हैं। लेकिन इस दुर्घटना को लेकर रेलवे को बार-बार चेतावनी भी दी जाती रही है। इससे पहले दिसंबर 2022 में कैग ने अपनी रिपोर्ट जारी की थी जिसमें उसने रेलवे की व्यवस्था में खामियों को उजागर किया था। ट्रेन के पटरी से उतरने को लेकर भी सवाल उठाए गए थे। CAG ने ट्रेन के पटरी से उतरने के कई कारण भी बताए थे।
क्या थी कैग की रिपोर्ट में?
कैग ने अपनी 2022 की रिपोर्ट में बताया था कि अप्रैल 2017 से मार्च 2021 के बीच, चार सालों में 16 जोनल रेलवे में 1129 डिरेलमेंट की घटनाएं हुईं। यानी हर साल लगभग 282 डिरेलमेंट हुए। इसमें कुल 32.96 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।
CAG ने ट्रेन के पटरी से उतरने की ये वजहें बताई थी
कैग ने अपनी 2022 की रिपोर्ट में बताया था कि 422 डिरेलमेंट इंजीनियरिंग विभाग की लापरवाही से हुए है और 171 मामलों में ट्रैक के मैंटिनेंस में कमी डिरेलमेंट की वजह रही। वहीं मैकेनिकल डिपार्टमेंट की लापरवाही से 182 डिरेलमेंट हुए। वहीं 156 मामलों में निर्धारित ट्रैक पैरामीटर के नियमों के पालन नहीं होने के कारण डिरेलमेंट हुआ। 154 डिरेलमेंट में लोको पायलट की खराब ड्राइविंग और ओवर स्पीडिंग मुख्य वजहें रहीं। 37 फीसदी मामलों में कोच / वैगन में खराबी और पहियों का गलत निर्माण डिरेलमेंट की बड़ी वजह रही। 275 डिरेलमेंट ऑपरेटिंग डिपार्टमेंट की लापरवाही के चलते हुए।
CAG की 2022 रिपोर्ट में रेलवे को किया था आगाह
कैग की 2022 की रिपोर्ट में रेलवे को कई खामियां बताई गई थी। ट्रेन के पटरी से उतरने की वजहें भी बताई गई थी। कैग ने बताया था कि कहां-कहां रेलवे को अपनी व्यवस्था सुधारने की जरूरत है। कैग ने यह भी बताया था कि अधिकांश समय लापरवाही भी ट्रेन दुर्घटना की वजह बनती है।
Recommended Video
कैग ने रेलवे से की थी ये अहम सिफारिशें
कैग ने रेलवे को सलाह देते हुए कहा था कि दुर्घटना को रोकने के लिए आपसी कम्युनिकेशन को और मजबूत करने की आवश्यकता है। रेलवे को ट्रैक मेनटेनेंस को सुनिश्चित करने के लिए बेहतर टेक्नोलॉजी का उपयोग करना होगा और मजबूत निगरानी तंत्र विकसित करना होगा। रेल प्रशासन को प्राथमिकता कार्यों के क्षेत्र में धन की कमी से बचने के लिए RRSK फंड के लिए काम करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications