जानिए दिल्ली, राजस्थान समेत तमाम राज्यों में क्यों तेजी से बढ़ रही गर्मी
नई दिल्ली, 20 मार्च। देश में कड़ाके की ठंड के बाद अब गर्मी का प्रकोप शुरू हो चुका है। दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना में पारा लगातार बढ़ रहा है और चिलचिलाती धूप ने लोगों के जीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। इन तमाम प्रदेशों में पारा अपने सामान्य से कहीं ऊपर चला गया है। इन जगहों पर ना सिर्फ तापमान सामान्य से अधिक है बल्कि गर्म हवाओं ने भी मुश्किल को बढ़ा दिया है।


दिल्ली में बढ़ रही गर्मी
नेशनल वेदर फोरकास्टिंग सेंटर के वैज्ञानिक डॉक्टर राजेंद्र कुमार ने बताया कि अभी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में अभी गर्म हवाओं का अलर्ट नहीं है। दिल्ली में अधिकतम तापममान अभी 36.7 डिग्री सेल्सियस को पार नहीं किया है, अगले कुछ दिनों में यह अधिकतम तापमान को पार नहीं करेगा। लोगों को मुश्किल इसलिए हो रही है क्योंकि ट्रेड विंड की वजह से आर्द्रता बढ़ी है। पिछले 24 घंटों में रात का तापमान कम हुआ है। 35.7 डिग्री सेल्सियस था।

राजस्थान सहित कई जगहों पर पारा 40 के करीब
दिल्ली की ही तरह पश्चिमी भारत में भी पारा लगातार बढ़ रहा है और यहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है। पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, चुरू, बिकानेर, बारमेड़, पिलानी में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है। उत्तरी गुजरात, सौराष्ट्र-कच्छ, विदर्भ, पश्चिमी मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में गर्मी का प्रकोप लोगों को झेलना पड़ रहा है।

पहाड़ी इलाकों में भी बढ़ रहा पारा
ना सिर्फ उत्तर भारत, पश्चिम भारत बल्कि जम्मू कश्मीर,हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड जैसे हिल स्टेशन में भी पारा बढ़ रहा है। इन जगहों पर अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने बताया कि धर्मशाला, मंडी, चंबा यहां तक कि सोलन में भी पारा बढ़ा है। लेकिन कुल मिलाकर यहां मौसम सुहावना है। एक तरफ जहां समतल इलाकों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने पर लू का अलर्ट जारी किया जाता है तो पहाड़ी इलाकों में 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने पर पार किया जाता है। शनिवार को हरियाणा में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था। जबकि उत्तर प्रदेश में 27 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। वहीं दिल्ली की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान

क्यों बढ़ रहा तापमान
मौसम विभाग का कहना है कि मार्च माह में तापमान सामान्य या सामान्य से ऊपर रह सकता है। मार्च के बाद तापमान बढ़ेगा। अपर एयर चार्ट जोकि 500 एमबी है वह साफ तौर पर दर्शा रहा है कि भारत मध्य हिस्सों में एंटि साइक्लोन के चलते पारा बढ़ेगा। इसके अंतर्गत ऊपरी पर्यावरण में हवा का दबाव बनने लगता है। जिसके चलते बहुत सारी हवा नीचे आती है और जमीन पर पारा बढ़ाती है। मौसम विभाग पुणे के वैज्ञानिक डॉक्टर केएस होसलिकर ने बताया कि इस प्रक्रिया की वजह से गर्म हवाएं चलती हैं और पारा बढ़ता है।

तटीय इलाकों में क्यों बढ़ रहा पारा
हालांकि समतल इलाकों में यह आम बात है कि मार्च माह के बाद पारा बढ़ता है, लेकिन तटीय इलाकों में गर्म हवाओं ने सबको चौंका दिया है। मुंबई में पिछले कुछ दिनों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वैज्ञानिकों के अनुसार यह ट्रेड विंड्स की वजह से होता है। इसकी अहम वजह है कि मैडेन जूलियन ऑस्किलेशन। इस प्रक्रिया के अंतर्गत एक अवरोध (रिज) का निर्माण होता जिसकी वजह से समुद्री हवाएं तटी इलाकों में नहीं पहुंच पाती है और पारा बढ़ता है। मुंबई समुद्री हवाओं का समय सुबह 11.30 से 12 बजे तक होता है,लेकिन अब यह 3-4 बजे तक आती है, जिसके चलते पारा 37-38 तक पहुंच जाता है और यह 40 को भी पार कर जाता है।












Click it and Unblock the Notifications