जानिए, कोरोना महामारी के दौर में आपको क्यों लगवानी चाहिए फ्लू वैक्सीन?

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस साल सभी के लिए फ्लू वैक्सीन लेने की सलाह दी है। जेनेवा में विश्व स्वास्थ्य संगठन के अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी के चलते इस साल सभी के लिए फ्लू से बचाव की वैक्सीन जरूरी हो जाती है। अधिकारियों के मुताबिक अभी भी कोरोना वायरस का फैलाव जारी है। ऐसे में बड़े पैमाने पर वैक्सीन लगने से अस्पतालों में होने वाली क्राइसिस से बचा जा सकता है।

कोरोना से 7.5 लाख से अधिक मौत

कोरोना से 7.5 लाख से अधिक मौत

अभी तक कोरोना को लेकर कोई वैक्सीन नहीं बन सकी है। ऐसे में वैज्ञानिक और चिकित्सा के क्षेत्र में काम कर रहे शोधकर्ता कोरोना से लड़ने से विभिन्न तरीकों पर काम कर रहे हैं ताकि इस महामारी से बचा जा सके। इससे न केवल लोगों को आसानी होगी बल्कि स्वास्थ्य कर्मियों पर दबाव भी कम होगा। अभी तक दुनिया के 196 देशों में 774,832 लोग कोरोना वायरस के चलते मौत के मुंह में जा चुके हैं जबकि कन्फर्म केस की संख्या 2.19 करोड़ पार कर चुकी है। वहीं विभिन्न देशों में फ्लू का सीजन भी आ रहा है जिससे बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचते हैं। इसलिए डब्ल्यूएचओ बड़े पैमाने पर वैक्सीन लगाने की सलाह दे रहा है।

फ्लू से हजारों की होती है मौत

फ्लू से हजारों की होती है मौत

डब्ल्यूएचओ की इस सलाह के पीछे बड़ी वजह है। आइए जानते हैं कि आखिर फ्लू की वैक्सीन लगवाना क्यों जरूरी है। इन्फ्लूएंजा यानि फ्लू एक खतरनाक इन्फेक्शन है जिससे हर साल बड़ी संख्या में दसियों लाख लोग प्रभावित होते हैं। इनमें लाखों लोग अस्पताल में भर्ती होते हैं और हजारों की मौत हो जाती है। यहां ये समझना जरूरी है कि हर फ्लू का अपना अलग सीजन होता है और ये हर किसी पर अलग तरह से असर करता है।

वैक्सीन फ्लू का रिस्क घटाती है

वैक्सीन फ्लू का रिस्क घटाती है

फ्लू का सीजन आते ही इसकी वैक्सीन लेना इससे बचने का सबसे बेहतर तरीका है। वैक्सीन फ्लू से होने वाले रिस्क को घटाने में मदद करती है जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग अस्पताल में भर्ती होते हैं। इनमें कई लोगों की मौत भी हो जाती है खास तौर पर बच्चे जिन पर फ्लू का असर सबसे ज्यादा होता है। फ्लू वैक्सीन शरीर में एंडीबॉडीज विकसित करती है जो फ्लू से लड़ने में मददगार होता है। यह तब और जरूरी है जब कोरोना महामारी के चलते अस्पतालों को पर्याप्त जगह बनाए रखना बहुत ही जरूरी है।

स्वास्थ्यकर्मियों पर कम होगा दबाव

स्वास्थ्यकर्मियों पर कम होगा दबाव

स्वास्थ्य विशेषज्ञ चिंतित हैं कि अभी कोरोना को लेकर कोई सफल दवा मौजूद नहीं है। लोग फेस मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और हाथ धोने जैसे बचाव के तरीके अपना रहे हैं। ऐसे में अगर फ्लू के मरीज अस्पतालों में पहुंचने लगे तो अस्पतालों और स्वास्थ्यकर्मियों पर दबाव बढ़ेगा जो कि पहले से ही बहुत ज्यादा है। ऐसे में जितना अधिक से अधिक बीमारियों से बचा जाय उतना ही अच्छा है। इसलिए भी फ्लू की वैक्सीन जरूरी है ताकि लोगों को अस्पताल जाने की कम से कम जरूरत रहे। एक अध्ययन में पता चला है कि फ्लू की वैक्सीन इम्यून सिस्टम को ट्रेन कर सकती है जिससे फेफड़ों पर होने वाले नुकसान को रोका जा सकता है।

किसे जरूरी है वैक्सीन ?

किसे जरूरी है वैक्सीन ?

विशेषज्ञों की राय में छह माह से ऊपर के सभी लोग वैक्सीन ले सकते हैं लेकिन जिन लोगों को सबसे ज्यादा जरूरत हैं उनमें गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे प्रमुख हैं। साथ ही ऐसे लोग जो अस्थमा, लिवर, किडन, कैंसर आदि बीमारियों से जूझ रहे हैं उन्हें भी वैक्सीन जरूरी है। विशेषज्ञों के मुताबिक वैक्सीन लेने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। आखिर में सबसे जरूरी बात इन्फ्लूएंजा वैक्सीन जरूरी नहीं कि हमेशा आपको सुरक्षित रखे लेकिन कोरोना महामारी के दौर में ये फ्लू को रोकने और आपको सुरक्षित रखने का यही सबसे बेहतर तरीका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+