38 साल के शहजाद पूनावाला ने क्यों नहीं की अब तक शादी? परिवार में कौन-कौन? भाई की बीवी रॉबर्ट वाड्रा की हैं बहन

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला एक बार फिर चर्चा में हैं। पार्टी छोड़ने की खबरों के बीच लोग उनकी राजनीति से ज्यादा उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानना चाहते हैं। 38 साल के शहजाद पूनावाला टीवी डिबेट्स का एक जाना-माना चेहरा हैं, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर लोग अक्सर गूगल पर सर्च करते रहते हैं।

शहजाद पूनावाला ने अब तक शादी नहीं की है। ऐसे में सवाल बनता है कि आखिर 38 साल की उम्र में उन्होंने अब तक शादी क्यों नहीं की? उनके परिवार में कौन-कौन हैं? उनके बड़े भाई तहसीन पूनावाला से रिश्ते क्यों बिगड़े? और गांधी-वाड्रा परिवार से उनका क्या कनेक्शन है? आइए जानते हैं सबकुछ।

Shehzad Poonawalla Personal Life

शहजाद पूनावाला के परिवार में कौन-कौन?

17 अक्टूबर 1987 को पुणे में जन्मे शहजाद पूनावाला पेशे से वकील, लेखक और राजनीतिक प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस से की थी। बाद में कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ खुलकर आवाज उठाने के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी। इसके बाद वह बीजेपी में शामिल हुए और राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर देशभर में टीवी डिबेट्स का चर्चित चेहरा बने।

शहजाद पूनावाला के परिवार की कहानी काफी दिलचस्प है। शहजाद पूनावाला के पिता सरफराज पूनावाला एक बिजनेसमैन थे, जिनका 1992 में निधन हो गया था। उस समय शहजाद महज 5 साल के थे। उनके परिवार का असली सरनेम 'जमादार' था, जिसे उनके पिता ने कारोबार की वजह से बदलकर 'पूनावाला' कर दिया था। पति के जाने के बाद मां ने अकेले ही दोनों बेटों की परवरिश की। शहजाद कई मौकों पर बता चुके हैं कि उनकी मां खुले तौर पर कांग्रेस पार्टी की समर्थक रही हैं।

शहजाद पूनावाला के बड़े भाई तहसीन पूनावाला एक पत्रकार और पॉलिटिकल एनालिस्ट हैं, जो कांग्रेस के पैरोकार माने जाते हैं। तहसीन उनसे 6 साल बड़े हैं और उन्होंने शहजाद को पिता की तरह पाला। लेकिन 2017 में जब शहजाद ने कांग्रेस छोड़ी तो दोनों भाइयों में ऐसी दरार पड़ी कि उन्होंने सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे से रिश्ते तोड़ लिए। दिलचस्प बात यह है कि तहसीन की पत्नी मोनिका वाड्रा हैं, जो रोबर्ट वाड्रा की कजिन (चचेरी बहन) हैं। यानी रिश्ते में वे प्रियंका गांधी की ननद लगती हैं।

Shehzad Poonawalla Personal Life

शहजाद पूनावाला ने अब तक शादी क्यों नहीं की?

शहजाद पूनावाला अब तक अनमैरिड हैं और उनकी कोई पत्नी या बच्चे नहीं हैं। बरखा दत्त के शो 'मो जो स्टोरी' में बात करते हुए शहजाद ने खुद खुलासा किया था कि उन्होंने बहुत सोच-समझकर यह फैसला लिया है कि वे कभी अपना बायोलॉजिकल बच्चा पैदा नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा, "अगर मुझे कभी बच्चा चाहिए भी होगा तो मैं उसे गोद लूंगा, लेकिन अपना वंश आगे नहीं बढ़ाऊंगा।" इसके अलावा सोशल मीडिया पर 'एलिमनी' यानी एलिमनी/गुजारा भत्ता और शादी से जुड़े जोखिमों पर उनके बयानों से साफ संकेत मिलता है कि वे कानूनी उलझनों से बचने के लिए शादी के बंधन से दूर हैं।

कांग्रेस के बागी से बीजेपी के पोस्टर बॉय तक

शहजाद ने अपने करियर की शुरुआत 2008 में कांग्रेस से की थी। वे पुणे एनएसयूआई के उपाध्यक्ष, एआईसीसी रिसर्च टीम के सदस्य और महाराष्ट्र कांग्रेस के सचिव बने। लेकिन 2017 में उन्होंने राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए उसे 'फिक्स' करार दिया। इस बगावत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात चुनाव रैली के दौरान खुले मंच से शहजाद की तारीफ की।

इसके बाद वे बीजेपी में शामिल हो गए और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता बनकर उभरे। वे अक्सर डिबेट्स में 'GITA' का फॉर्मूला देते हैं, जिसमें G फॉर ग्रोथ, I फॉर इंफ्रास्ट्रक्चर, T फॉर टेक्नोलॉजी और A फॉर आत्मनिर्भर भारत है।

विवादों से पुराना नाता

शहजाद का विवादों से गहरा नाता रहा है। कांग्रेस छोड़ने के बाद परिवार से दूरी और आम आदमी पार्टी के विधायक पर मानहानि का केस दर्ज कराना काफी सुर्खियों में रहा। साल 2026 की शुरुआत में उन्होंने पुणे में अपनी मां को गाड़ी से कुचलने की साजिश का आरोप भी लगाया था, जिसकी जांच अभी जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+