संघ-हिन्दुत्व पर खास लोगों की राय पूछते संघ प्रमुख भागवत

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर.एस.एस) के प्रमुख मोहन भागवत ने बीते कुछ समय के दौरान जीवन के विभिन्न क्षेत्रों की अहम हस्तियों से मुलाकात करके उनसे संघ और हिन्दुत्व को लेकर उनकी राय जानी।

mohan-bhagwat

इनमें प्रख्यात हार्ट स्पेशलिस्ट डा. नरेश त्रिहेन, एम्स के निदेशक डा. एम.सी मिश्र, दिल्ली यूनिवर्सिटी के वाइस चासंलर डा. दिनेश सिंह, एवरेस्ट को फतेह करने वाली पर्वतारोही संतोष यादव, यूपी पुलिस के पूर्व महानिदेशक प्रकाश सिंह शामिल हैं।

भागवत इन सबके अलावा भी बहुत से खास लोगों से मिले। संघ के जानकार कहते हैं कि पहले कभी संघ प्रमुख ने खास लोगों से संघ और हिन्दुत्व जैसे सवालों पर बात नहीं की।

प्रो-एक्टिव संघ प्रमुख

जानकार यह भी कहते हैं कि भागवत काफी एक्टिव संघ प्रमुख हैं। वे अपने पूर्ववर्तियों के विपरीत संघ के नागपुर दफ्तर में ही नहीं रहते। वे देशभर में घूमते हैं। संघ से जुड़े लोगों से मिलने के अलावा सेमिनारों वगैरह में भी खूब जाते हैं।

इस बीच, हरिय़ाणा के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राजधानी में आर.एस.एस. के कार्यालय भागवत से मुलाकात की। भागवत ने उन्हें मुख्यमंत्री चुने जाने की बधाई दी। इस मौके पर संघ के कई और नेता भी मौजूद थे।

खट्टर को भागवत ने जनता के साथ किए गए वादों को यथाशीघ्र पूरा करने का सुझाव दिया और उनसे मंत्रिमंडल के संभावित स्वरूप के बारे में भी बातचीत की।

सनद रहे कि हरियाणा के नए मुख्यमंत्री का 26 अक्टूबर को होने वाला शपथ ग्रहण समारोह पंचकूंला के सैक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम से बदल कर अब सेक्टर 5 के सिटी सेंटर मेला ग्राउंड में कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+