सुशांत की मौत से ठीक पहले उनका घर क्यों छोड़ गई लिव-इन पार्टनर रिया चक्रवर्ती, वकील ने बताया

नई दिल्ली- सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले को लेकर उनकी लिव-इन पार्टनर रहीं रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे ने दोनों के संबंधों को लेकर कई तरह दावे किए हैं। इसमें उनका सबसे बड़ा दावा सुशांत की मौत से 6 दिन पहले ही अचानक उनके घर से चले जाने और सुशांत के परिवार के साथ रिया के रिश्तों को लेकर किए गए हैं। यही नहीं रिया के वकील ने सत्ताधारी पार्टी के नेताओं से उनके ताल्लुकातों को लेकर भी सवाल किए हैं। जाहिर है कि रिया के वकील ने जो कुछ भी कहा है, वह कहानी उन्हें रिया चक्रवर्ती ने ही सुनाई होगी। लेकिन, फिर भी जो कुछ भी कहा जा रहा है, वह बहुत ही गंभीर है।

Recommended Video

    Sushant Singh Rajput Case: Rhea Chakraborty का सुशांत की बहन को लेकर सनसनीखेज दावा | वनइंडिया हिंदी
    सुशांत की मौत से पहले घर क्यों छोड़ गई रिया ?

    सुशांत की मौत से पहले घर क्यों छोड़ गई रिया ?

    रिया के वकील सतीश मानेशिंदे ने इंडिया टुडे मैगजीन को दिए एक विस्तृत इंटरव्यू में बहुत ही सनसनीखेज दावे किए हैं। जब रिया के वकील से पूछा गया कि आखिर रिया ने 8 जून यानि सुशांत सिंह राजपूत की मौत से 6 दिन पहले उनका घर क्यों छोड़ दिया। इसपर रिया के वकील ने कहा है कि 'सुशांत अपने परिवार वालों को अपने पास बुला रहे थे और उनसे कह रहे थे कि वह मुंबई से बाहर जा रहे हैं। कई दिनों तक फोन करने और फोन पर रोने के बाद उनकी बहन मीतू 8 जून को उनके साथ रहने के लिए आने को तैयार हो गईं। तब सुशांत ने रिया सेकहा कि वह कुछ दिनों के लिए अपने माता-पिता के पास चली जाए। इस दौरान रिया खुद कई मामलों को लेकर चिंतित रहती थी और उसे घबराबट के दौरे पड़ते थे, ऊपर से सुशांत के बर्ताव ने उसकी हालत और खराब कर दी थी। मतलब कि वह सुशांत को नहीं छोड़ना चाहती थी। उस दिन (8 तारीख) को रिया को डॉक्टर सुसान वॉल्कर से अपना इलाज करवाना था और उसने सुशांत से पूछा कि क्या वह सेशन के बाद जा सकती है। लेकिन, सुशांत ने कहा कि तुरंत चली जाओ, मीतू के आने से पहले।'

    रिया सुशांत की बहन का चरित्र हनन तो नहीं कर रही ?

    रिया सुशांत की बहन का चरित्र हनन तो नहीं कर रही ?

    लेकिन, सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती के बीच रिश्ते बिगड़ने को लेकर उनके वकील ने जो दावे किए है, वह बहुत ही गंभीर हैं। कुल मिलाकर इसमें सुशांत की एक बहन प्रियंका पर चारित्रिक दोष लगाने की कोशिश की गई है। लेकिन, फिर भी हम सिर्फ वही बातें रख रहे हैं, जो सतीश मानेशिंदे ने रिया के कहे के मुताबिक कही हैं। मानेशिंदे के मुताबिक जब अप्रैल 2019 में सुशांत और रिया ने साथ रहना शुरू ही किया था, तभी प्रियंका का एक बर्ताव कथित रूप से रिया चक्रवर्ती को खटक गया था। रिया के वकील ने अपनी मुवक्किल के कहे अनुसार दावा किया है कि, 'अप्रैल, 2019 की एक रात रिया और प्रियंका पार्टी के लिए बाहर गए थे। प्रिंयका ने बहुत ज्यादा शराब पी ली और पार्टी में मौजूद पुरुषों और महिलाओं के साथ भी अनुचित तरीके से व्यवहार करने लगी। तब रिया किसी तरह से उन्हें सुशांत के घर ले आई। लौटने के बाद भी सुशांत और उनकी बहन शराब पीते रहे, जबकि रिया जाकर सो गई, क्योंकि अगले दिन सुबह उसे शूट पर जाना था। रिया सुशांत के रूम में सोयी हुई थी कि अचानक जगी और पाई कि प्रियंका उसके बेड पर आकर उससे लिपट रही है। रिया बहुत ही ज्यादा ज्यादा घबरा गई और उससे कहा कि वह फौरन रूम से चली जाए। फिर रिया ही घर से चली गई। इसी बात पर सुशांत और उसकी बहन के बीच बहस हुई और आखिरकार रिया और सुशांत के परिवार वालों में संबंध खराब हो गए।'

    सुशांत के परिवार के वकील ने आरोपों को बकवास कहा

    सुशांत के परिवार के वकील ने आरोपों को बकवास कहा

    हालांकि, सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील विकास सिंह ने रिया के वकील के दोनों आरोपों को नकार दिया है और उसे पूरी तरह से गलत बताया है। विकास सिंह ने सुशांत की बहन पर रिया के आरोपों के बारे में कहा है कि,'मैं इतना ही कहूंगा कि उसने पूरी तरह से गलत आरोप लगाए हैं। सुशांत ने तो इसके लिए बाद में अपनी बहन से माफी भी मांगी थी। पूरा परिवार जानता है कि यह गलत आरोप था।' जब कि रिया के घर छोड़कर जाने के दावे के बारे में उन्हों कहा है कि असल में रिया जो कुछ दावा कर रही है,सच्चाई उसके ठीक उलट है। उनके मुताबिक, 'सुशांत की बहन को इसलिए जाना था और उनके साथ रहना था, क्योंकि रिया घर छोड़कर चली गई थी। उन्हें बताना चाहिए कि अगर वह सुशांत के कहने पर गई थी तो सुशांत का फोन नंबर उसने ब्लॉक क्यों कर दिया था।'

    आदित्य ठाकरे से रिया के कैसे रिश्ते ?

    आदित्य ठाकरे से रिया के कैसे रिश्ते ?

    एक और सवाल के जवाब में रिया के वकील ने दावा किया है कि रिया चक्रवर्ती ने महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे से ना तो कभी मिली है और ना ही बात ही किया है। हालांकि, उसने यह बात कबूल किया है कि वह आदित्य ठाकरे के करीबी दोस्त अभिनेता डीनो मोरिया को जरूर जानती हैं, क्योंकि फिल्म इंडस्ट्री में वे उनके सीनियर हैं। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत का शव संदिग्ध हालात में उनके मुंबई के बांद्रा स्थित माउंट ब्लैंक अपार्टमेंट से 14 जून, 2020 को बरामद हुआ था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+