Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जानिए, किस हाल में है राम रहीम की असली पत्‍नी

लोगों के मुताबिक राम रहीम की पत्नी हरजीत कौर सेविकाओं की तरह सादे लिबास में रहती हैं और उन्हीं की तरह जीवन जीती हैं।

Recommended Video

    Gurmeet Ram Rahim की Wife आखिर किस हाल में, Know full detail । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख और खुद को भगवान मामने वाले बाबा गुरमीत राम रहीम को साध्वी रेप मामले में 10 साल की कारावास की सजा सुनाई गई है। बाबा अब 20 साल जेल में काटेंगे। राम रहीम सजा मिलने के बाद अब टीवी, सार्वजनिक मंचों पर या फिल्मों में नहीं नजर आएंगे। बाबा पर रेप केस साथ-साथ कई गंभीर आरोप लगे। आरोप लगाने वाले उन्हें रंगीन मिजाज बताते हैं। उनके कई राज अभी बाहर आने बाकी है। आप राम रहीम और उनके परिवार के बारे में जो बहुत कुछ जान गए होंगे, लेकिन अब तक उनकी असली पत्नी को न तो देखा होगा और न ही उनके बारे में बहुत कुछ जाना होगा। आप आपको बताते हैं राम रहीम की पत्नी हरजीत कौर के बारे में...

     किस हाल में है राम रहीम की पत्नी

    किस हाल में है राम रहीम की पत्नी

    बाबा जितने रंगीन और फैशनेबल है उनकी पत्नी हरजीत कौर उतनी ही सादगी पसंद। वो लाइम लाइट से दूर सादा जीवन जीती है। कभी भी राम रहीम अपनी पत्नी को अपने साथ नहीं रखते।

     पत्नी को रखा दूर

    पत्नी को रखा दूर


    राम रहीम खुद तरह-तरह के डिजाइनर और फैंसी कपड़ों में दिखते हैं। उनकी बेटियां और दामाद भी उनके साथ कई मौकों पर दिखें, लेकिन उन्होंने हमेशा अपनी पत्नी को खुद से दूर रखा और लोगों से भी छुपा कर रखा।

    पत्नी को बहुत कम लोगों ने देखा

    पत्नी को बहुत कम लोगों ने देखा


    डेरा के अनुयायियों के मुताबिक राम रहीम की पत्नी को बहुत कम लोगों ने ही देखा है। लोग कहते हैं कि राम रहीम की पत्नी के बारे में सुना तो है लेकिन कभी देखा नहीं।

     सार्वजनिक जगहों पर नहीं जाती पत्नी

    सार्वजनिक जगहों पर नहीं जाती पत्नी


    डेरा अनुयायी के मुताबिक राम रहीम की पत्नी किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में नहीं जाती। लोगों के मुताबिक राम रहीम की पत्नी बेहद सादे कपड़ों में रहती हैं। हरजीत कौर को पहचान पाना भी आसान नहीं है।

     कौन है हरजीत कौर

    कौन है हरजीत कौर

    राम रहीम की 10वीं की पढ़ाई छोड़ने के बाद 18 साल की उम्र में हरजीत कौर से शादी हो गई थी। उनकी तीन संतानें पैदा हुईं. इनमें दो बेटियां और एक बेटा है। हरजीत कौर डेरे में ही रहती हैं लेकिन उन्हें डेरे में रहने वाले लोगों ने भी कम ही देखा है।

     सेविकाओं का जीवन जीती है पत्नी

    सेविकाओं का जीवन जीती है पत्नी

    लोगों के मुताबिक हरजीत कौर सेविकाओं की तरह सादे लिबास में रहती हैं और उन्हीं की तरह जीवन जीती हैं। वो सामाजिक कार्यों में ही अपनी रुचि रखती हैं। हरजीत कौर न तो कभी सार्वजनिक मंच पर दिखाई दी और न ही कभी मीडिया के सामने आई।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+