तो आज कमिटमेंट पूरा करने के लिए कोर्ट में हाजिर हुए राहुल गांधी!
नई दिल्ली। शुक्रवार सुबह कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी महाराष्ट्र के कोर्ट में पेशी के लिए हाजिर हुए जबकि इस पेशी की जरूरत नहीं थी क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कह दिया था कि उन्हें निजी तौर पर मौजूद रहने की जरूरत नहीं है।
लेकिन राहुल गांधी ने आज हीरोगिरी दिखाते हुए कहा कि वो कोर्ट में हाजिर होंगे ''मैं जो भी कमिटमेंट करता हूं, उसे पूरा करता हूं।''
राहुल गांधी ने इस बात की जानकारी अपने नये-नवेल ट्विटर अकाउंट पर भी दी थी। मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ महाराष्ट्र की एक निचली अदालत में चल रहे आपराधिक मानहानि से जुड़े एक मामले में कार्यवाही पर गुरुवार को रोक लगा दी थी। महात्मा गांधी की हत्या का आरोप कथित रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर लगाने के संबंध में राहुल के खिलाफ मानहानि का यह मामला दाखिल किया गया है।













Click it and Unblock the Notifications