अमेठी छोड़ रायबरेली क्यों बनी राहुल गांधी की पसंद? 4 पॉइंट में समझिए
राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है। इससे पहले उनके अमेठी से चुनाव लड़ने की अटकलें थीं। लेकिन अचानक राहुल ने सोनिया गांधी की सांसदी सीट से पर्चा भरकर विपक्षी पार्टियों सहित चुनावी विश्लेषकों को चौंका दिया।
ये पहली बार है जब राहुल गांधी रायबरेली सीट से चुनाव मैदान में हैं। 2004 में राजनीति में एंट्री लेने के बाद से राहुल 2019 के चुनाव तक अमेठी सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ते आए हैं। लेकिन सवाल अब भी है कि राहुल गांधी ने आखिरी वक्त पर अमेठी छोड़कर रायबरेली से लड़ने का फैसला क्यों किया?

आईये इसे समझने की कोशिश करते हैं...
रायबरेली अधिक सुरक्षित
2019 के चुनाव में राहुल को अमेठी सीट पर स्मृति ईरानी से हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस ने इस बार राहुल को अमेठी की जगह सोनिया गांधी की सीट रायबरेली से मैदान में उतारा तो उसके पीछे इस सीट का पुरानी सीट से अधिक सुरक्षित होना भी था। राहुल के यहां पर बिना अधिक मेहनत के जीत सकते हैं जबकि अमेठी में ऐसा नहीं होता।
राहुल बनाम मोदी नैरेटिव
कांग्रेस 2024 का चुनाव राहुल बनाम मोदी नैरेटिव के साथ लड़ना चाहती है। अगर इस बार भी राहुल अमेठी से उतरते तो ये चुनाव राहुल बनाम ईरानी हो जाता। स्मृति ईरानी ने पिछले 10 सालों में अमेठी में काफी वक्त बिताया है, जबकि राहुल इस मामले में काफी पीछे हैं। अगर राहुल से यहां से लड़ाई में होते तो उन्हें जीतने के लिए पूरी जान झोंकनी पड़ती। बाकी चीजों के लिए उनके पास समय कम बचता।
स्मृति ईरानी से हार का डर
यह सर्वमान्य तथ्य है कि राहुल गांधी कांग्रेस के सबसे बड़े नेता हैं। वहीं, स्मृति ईरानी बीजेपी की टॉप लीडर भी नहीं हैं। राहुल का अमेठी में एक बार फिर से स्मृति ईरानी से चुनाव हार जाना उनकी भविष्य के राजनीतिक करियर पर बट्टा लगा जाता। राहुल ने अमेठी में हार कर अपनी किरकिरी कराने बेहतर लड़ाई की पूरी गुंजाईंश ही खत्म कर दी।
गांधी परिवार की परंपरागत सीट
रायबरेली सीट नेहरू-गांधी परिवार की परंपरागत सीट रही है। ये वो सीट है जहां से फिरोज गांधी से लेकर इंदिरा गांधी, अरुण नेहरू और सोनिया गांधी तक संसद पहुंचते रहे हैं। अब सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा जा चुकी हैं और परिवार के इस गढ़ से परिवार के ही किसी सदस्य को चुनाव लड़ाने की मांग स्थानीय स्तर पर तेजी से उठ रही थी।












Click it and Unblock the Notifications